पाकिस्‍तान में दर्ज होगी 26/11 के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद पर FIR!

पाकिस्‍तान सरकार के टॉप ऑफिसर ने कहा जल्‍द ही हाफिज सईद के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर। फिलहाल एंटी-टेररिज्‍म लॉ के तहत किया गया है नजरबंद।

इस्‍लामाबाद। बुधवार को पाकिस्‍तान सरकार के एक टॉप ऑफिसर ने कहा है कि सरकार जल्‍द ही मोस्‍ट वांटेंड आतंकवादी हाफिज सईद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। लश्‍कर-ए-तैयबा का मुखिया हाफिज सईद फिलहाल एंटी-टेररिज्‍म लॉ में अपने ही घर में नजरबंद है।

दर्ज होगी 26/11 के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद पर FIR!

एंटी-टेररिज्‍म लॉ के तहत कार्रवाई

हाफिज सईद पर पिछले कुछ दिनों में पाकिस्‍तान सरकार ने जो भी कदम उठाए हैं उसे दूसरे आतंकी संगठन एक कायराना कार्रवाई करार दे रहे हैं। हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैय्यद सलाहुद्दीन ने कहा है कि हाफिज सईद को नजरबंद करना एक दिल दुखाने वाला फैसला है। पाकिस्‍तान सरकार में मंत्री खुर्रम दस्‍तगीर खान ने कहा है कि सभी राजकीस संस्‍थाओं को सईद को नजरबंद करने वाले फैसले के बारे में बताया गया था। उन्‍हें भरोसे में लेने के बाद ही यह कदम उठाया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगले कुछ दिनों में हाफिज सईद पर लगे चार्जेज के बारे में भी पता चल जाएगा। वहीं पंजाब के लॉ मिनिस्टिर राणा सनाउल्‍ला ने कहा है कि जमात-उद-दावा (जेयूडी) और इसकी शाखा फलाह-ए-इंसानियत (एफआईएफ) के और कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि जेयूडी और एफआईएफ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जल्‍द ही एंटी-टेररिज्‍म लॉ के तहत और ज्‍यादा लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि सईद की कश्‍मीर नीति, सरकार की कश्‍मीर नीति से अलग है। देश हित के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और जेयूडी की कश्‍मीर नीति का सरकार की नीति से कोई संबंध नहीं है।

हिजबुल कमांडर ने की अपील

वहं हिजबुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैय्यद सलाहुद्दीन की ओर से बयान जारी किया गया है। उसने कहा है कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी न सिर्फ एक नकारात्‍मक बल्कि निराश करने वाला संदेश देती है। यह उन लोगों को निराश करती है जो भारत के कब्‍जे वाले कश्‍मीर में रह रहे हैं। उसने यह भी कहा कि सईद की गिरफ्तारी कश्‍मीर में जारी संघर्ष के लिए पाकिस्‍तान के कमजोर रोल को भी बयां करती है। उसने पाक सरकार से अपील की है कि वह सईद की नजरबंदी को रद्द कर दे। सईद के नजरबंद होने के बाद से ही पीओके के मुजफ्फराबाद में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+