Pakistan Election Result 2018: पाकिस्‍तान की जनता ने नकारा हाफिज सईद की पार्टी को नहीं मिली एक भी सीट

लाहौर। मोस्‍ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के लिए पाकिस्‍तान चुनावों के बाद बुरी खबर आ रही है। चुनावों के बाद जो नतीजे आ रहे हैं, उनके साफ है कि हाफिज की पार्टी और उसे, जनता ने साफतौर पर नकार दिया है। अभी तक जो नतीजे आए हैं उसमें हाफिज की पार्टी अल्‍लाह-हू-अबकी तहरीक (एएटी) को एक भी सीट नहीं मिली है। हाफिज सईद मुंबई आतंकी हमलों का मास्‍टरमाइंड है और उसने इन चुनावों में 200 से ज्‍यादा उम्‍मीदवार मैदान में उतारे थे। अभी तक किसी भी उम्‍मीदवार का खाता नहीं खुला है। फिलहाल चुनावों के बाद इस समय पाकिस्‍तान में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

hafiz-saeed

मैदान में हाफिज के 265 उम्‍मीदवार

हाफिज सईद की मिल्‍ली मुस्लिम लीग को चुनाव आयोग ने रजिस्‍ट्रेशन के से मना कर दिया था। हाफिज ने 265 उम्‍मीदवार उतारे थे जिसमें से 80 नेशनल एसेंबली के लिए थे और 185 प्रांतीय सीट के लिए थे। इन सभी उम्‍मीदवारों को एएटी के बैनर तले चुनावी मैदान में खड़ा किया गया था। एएटी एक ऐसी पार्टी है तो आयोग में रजिस्‍टर्ड थी और ऐसे में हाफिज ने इस पार्टी की मदद से राजनीति में कदम रखा। फिलहाल एएटी का कोई भी उम्‍मीदवार जीत की तरफ बढ़ता नहीं दिख रहा है। ऐसे में कहीं न कहीं साफ है कि पाकिस्‍तान की जनता ने हाफिज को नकार दिया है। हाफिज सईद ने बुधवार को लाहौर में अपना वोट डाला था।

विचारधारा के नाम पर मांगे वोट

हाफिज चुनाव में वोट के बाद लोगों से अपील की कि वे 'पाकिस्तान की विचारधारा' के लिए मतदान करें। सईद का बेटा और दामाद भी आम चुनाव में हिस्‍सा ले रहे हैं। हाफिज ने लाहौर के वफाकी कॉलोनी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। हाफिज का बेटा हाफिज तलहा सईद सरगोधा से एनए-91 से चुनाव लड़ रहा था। सरगोधा, हाफिज सईद का गृहनगर है जो लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर है। हाफिज का दामाद खालिद वलीद पीपी-167 सेउम्‍मीदवार है। भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्‍ट्रेलिया और यूरोपियन यूनियन के तहत आने वाले 28 देशों में उसके आतंकी संगठन को बैन किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+