फांसी देने के मामले में पाकिस्तान तीसरे नंबर पर
इस्लामाबाद। एक अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन रिप्रीव एंड जस्टिस प्रोजेक्ट पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जहां पर वर्ष 2015 में सबसे ज्यादा लोगों को फांसी दी गई।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वर्ष पाकिस्तान में करीब 324 लोगों को फांसी दी गई है। इन 324 लोगो में ऐसे लोग भी शामिल थे जिनका आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं था। रायटर्स ने इस रिपोर्ट को पब्लिश किया है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014 में पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद से 351 लोगों को फांसी दी गई है। इनमें से सिर्फ 39 लोग ही ऐसे थे जिनका आतंकी गतिविधियो से जुड़े थे।
रिपोर्ट के मुताबिक चीन और ईरान दुनिया के दो ऐसे देश हैं जहां पर सबसे ज्यादा फांसी दी जाती है।
पाकिस्तान में उन लोगों को फांसी दी गई जो मानसिक रोगी थे, युवा अपराधी या फिर ऐसे कैदी जिनपर अत्याचार किया गया, फांसी मिलने वाले लोगों में शामिल थे।
संगठन के डायरेक्टर माया फवा के मुताबिक इन आंकड़ों से साबित होता है कि पाकिस्तानी सरकार के दावे तथ्यात्मक नहीं हैं। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
पेशावर आतंकी हमले के बाद कहा गया था कि सिर्फ उन लोगों का फांसी मिलेगी तो आतंकवाद में शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications