26/11 के आठ साल: पाक फौज के चार चेहरे जिन्होंने हमले को दिया अंजाम

26/11 के आठ वर्ष बाद भी पाकिस्‍तान इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि उसकी सेना के अधिकारियों का भी था हमलों में कोई रोल।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की ओर से प्रायोजित और उसकी जमीन पर जिन हमलों की साजिश उन्‍हें आठ वर्ष पूरे हो जाएंगे। 26/11 मुंबई ही नहीं भारत के दिल पर उस जख्‍म की तरह हैं, जो शायद कभी नहीं भरेंगे। समय इनका दर्द कम तो करेगा लेकिन खत्‍म नहीं करेगा।

पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा ने अगर इन हमलों को अंजाम दिया तो वहीं पाक सेना के ऑफिसर्स ने भी इसमें एक अहम रोल अदा किया।

आज भी पाकिस्‍तान इस बात को मानने से इंकार कर देता है कि उसकी सेना के ऑफिसर्स या फिर आईएसआई के अधिकारी इसमें शामिल थे।

आइए आज आपको पाक सेना के उन ऑफिसर्स के बारे में बताते हैं जिन्‍होंने कराची के कंट्रोल रूम में बैठकर इन हमलों को लाइव टेलीकास्‍ट देखा था।

साजिद माजिद

साजिद माजिद

साजिद माजिद का नाम 26/11 हमलों में हुई पूछताछ में डेविड हेडली ने लिया था। हेडली ने साजिद को हैंडलर बताया था और साजिद एक क्रिकेट मैच देखने के बहाने भारत आया था। अमेरिका ने साजिद माजिद की पहचान साजिद मीर के तौर पर की हुई है। भारत की ओर से जो डॉजियर तैयार किया गया था उसमें उसका नाम साजिद माजिद के तौर पर दर्ज है। पाक का कहना है कि भारत ने इसे एक इमैजनरी कैरेक्‍टर बनाया हुआ है। साजिद वो आतंकी है, जो लश्कर-ए-तैयबा की इंटरनेशनल डीलिंग करता है और हाफिज सईद के खास आदमियों में से एक है।

सैयद हाशिम अब्‍दुर रहमान पाशा

सैयद हाशिम अब्‍दुर रहमान पाशा

सैयद हाशिम अब्‍दुर रहमान पाशा पाक आर्मी का ऑफिसर रह चुका पाशा 26/11 हमलों से बतौर को-ऑर्डिनेटर जुड़ा था। पा‍क इस तरह के नाम वाले किसी इंसान की भी मौजूदगी से ही इंकार करता आया है। सैयद वर्ष 2007 में पाक आर्मी से रिटायर हुआ था और फिर लश्‍कर के साथ काम करने लगा। पाश ने ही डेनमार्क आतंकी हमलों के लिए डेविड कोलमन हेडली को कई तरह के निर्देश दिए। पाक ने इसे पहले गिरफ्तार किया और फिर इसे रिहा कर दिया था।

मेजर इकबाल

मेजर इकबाल

पाक सेना का एक और फॉर्मर ऑफिसर मेजर इकबाल 26/11 के समय हेडली का हैंडलर था। उस पर एफबीआई की ओर से भी केस दर्ज है। फिलहाल वह एनआईए की ओर से तैयार मोस्‍ट वांटेंड लिस्‍ट में है। मेजर इकबाल का कोई भी फोटो उपलब्‍ध नहीं है। इस वर्ष फरवरी में जब अमेरिका से हेडली की गवाही दर्ज हो रही थी तो हेडली ने मेजर इकबाल पर भी बात की। हेडली ने बताया कि वर्ष 2006 की शुरुआत में उसकी मुलाकात आईएसआई अधिकारी मेजर इकबाल से हुई थी। इकबाल ने हेडली को इंडियन आर्मी से किसी को बतौर जासूस अपने साथ शामिल करने को कहा था।

मेजर समीर अली

मेजर समीर अली

पाक सेना का एक आफिसर जिसका नाम हेडली से पूछताछ में पहली बार सामने आया। 26/11 हमलों के समय उसने मेजर इकबाल के साथ मिलकर पूरे हमले को कराची से कंट्रोल किया। हेडली के मुताबिक मेजर समीर अली ने ही उसकी मुलाकात मेजर इकबाल से कराई थी। अभी तक यह साफ नहीं है कि मेजर समीर अली सेना के साथ है या रिटायर हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+