आतंकियों को भारत में घुसपैठ का नया प्लान बता रहे जनरल राहील
पाकिस्तान से आ रही है भारत की सिरदर्द बढ़ाने वाली खबर। पाकिस्तान सेना के अधिकारी और आतंकियों के बीच हुई मीटिंग में हुई है भारत में तेजी से घुसपैठ की योजना पर चर्चा।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान आर्मी के चीफ जनरल राहील शरीफ की विदाई में अब सिर्फ पांच दिन बचे हैं लेकिन इन पांच दिनों में ही वह भारत के खिलाफ अपनी सभी योजनाओं को पूरा कर लेना चाहते हैं। शायद इसका ही हिस्सा थी पिछले दिनों आतंकियों और आर्मी ऑफिसर्स के बीच हुई एक खास मुलाकात।

सर्दियों में भी होगी घुसपैठ
इस मीटिंग में इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे भारत में घुसपैठ को तेजी से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही मीटिंग में आतंकियों को ऊंचाईयों पर चढ़ने में आसानी हो, इसके लिए खास तरह के उपकरण भी दिए गए।
दिसंबर माह में घाटी में भारी बर्फबारी शुरू हो जाती है। पाक आर्मी चाहती है कि घुसपैठ की प्रक्रिया में किसी तरह की रुकावट न आए और इंडियन आर्मी जरा भी आक्रामक न होने पाए।
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मौजूद
इंटेलीजेंस ब्यूरों (आईबी) के अधिकारियों की मानें तो उन्हें कुछ जानकारियां मिली हैं। इन जानकारियों से साबित होता है कि दो हफ्ते पहले मुरीदके में पाक आर्मी ऑफिसर और आतंकियों के बीच एक मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी भी मौजूद थे।
सर्दियों के दौरान घुसपैठ के बारे में भी चर्चा हुई और फैसला किया गया कि आतंकियों को सर्दियों के लिए खास तरह के उपकरण दिए जाएंगे।
सेना अब इन आतंकियों को यह उपकरण देगी और इन उपकरणों का सियाचिन जैसी जगहों में घुसपैठ के लिए भी हो सकता है।
पाक आर्मी को नहीं चाहिए शांति
आईबी अधिकारियों के मुताबिक इस बात के साफ संकेत हैं कि पाकिस्तान आर्मी शांति नहीं होने देना चाहती है। साधारणतया सुरक्षा बलों को सर्दियों के मौसम में थोड़ी राहत मिल जाती है क्योंकि घुसपैठ में थोड़ी कमी आती है।
इस बार ऐसा नहीं होगा और आतंकियों ने सर्दियों को नजरअंदाज कर घुसपैठ का नया प्लान बना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications