अभी इतने शरीफ नहीं हुए हैं पाक के सेना प्रमुख जनरल राहील!
इस्लामाबाद। शुक्रवार को जैसे ही यह खबर आई कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कहा है कि वह देश में मौजूद 3,000 आतंकियों को अगले 48 घंटों के अंदर फांसी पर लटकाएं तों बेगलुरु से लेकर नई दिल्ली तक हर कोई हैरान रह गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खुद पाक ने ही इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया।

ट्विटर पर नहीं हैं जनरल शरीफ
लोग हैरान थे कि आईएसआई के साथ मिलकर लश्कर ए तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को सुरक्षा देने वाली पाक सेना के प्रमुख की सोच में इतनी जल्दी इतना बदलाव कैसे आ सकता है। शुक्रवार को एक भारतीय अंग्रेजी डेली ने एक खबर छापी।
इस खबर के मुताबिक बुधवार को पाक सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ की ओर से ट्वीट कर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से देश में 3,000 आतंकवादियों को अगले 48 घंटों के अंदर फांसी पर लटकाने की बात कही है।
इस खबर पर पाक सेना की ओर से इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस की ओर से ट्विटर पर ही बयान जारी किया गया है कि जनरल शरीफ का कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। इस अंग्रेजी अखबार की खबर की मानें तो पेशावर पर हुए हमले के बाद जनरल शरीफ का रवैया और भी आक्रामक हो गया है।
उन्होंने ऐलान कर दिया है कि पाक ने बहुत झेल लिया लेकिन अब उन सभी लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी जो आतंकवाद या फिर आतंकवादियों का समर्थन करते हैं।
इस ट्विटर अकाउंट पर जनरल शरीफ के हवाले से लिखा गया है कि सेना ने पेशावर हमले के बाद खैबर में इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के बाद हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। एक घंटे के अंदर 10 हमलों में कई आतंकवादियों की मौत हो चुकी है।
छह आतंकियों को मिलेगी फांसी
खबरें हैं कि पाक सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आतंकवाद के आरोपों में जेल में बंद छह आतंकियों के मौत से जुड़े आदेश पर साइन कर दिए हैं। बुधवार को नवाज शरीफ ने देश में मौत की सजा पर से प्रतिबंध हटा लिया था।
इसके बाद खबरें आ रही थीं कि सभी आरोपियों के खिलाफ ब्लैक वारंट जारी किए जाएंगे। पाक ने यह कदम मंगलवार को पेशावर में आर्मी स्कूल पर हुए आतंकी हमलों के बाद उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications