पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ प्रमुख बाजवा सांसदों से बोले, भारत से रिश्‍ते सुधारो, सेना आपके साथ

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने हाल ही में अपने देश के सांसदों से कहा कि वे भारत के साथ रिश्‍ते सुधारें। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सीनेट कमेटी की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि भारत के साथ रिश्‍तों को सामान्‍य बनाने के लिए राजनीतिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्‍होंने कहा कि भारत से रिश्‍ते सुधारने के प्रयासों का पाकिस्‍तान की सेना भरपूर समर्थन करती है।

पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने भारत पर आरोप भी लगाए

पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने भारत पर आरोप भी लगाए

पाकिस्‍तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेट कमेटी की इस बैठक में बालवा के साथ पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ नवीद मुख्तार भी मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार, बाजवा ने सांसदों से कहा कि वह सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्‍छे संबंध चाहते हैं। पड़ोसी देशों की बात करते हुए बाजवा ने भारत से रिश्‍ते सुधारने का भी जिक्र किया।

सीनेट कमेटी को संबोधित करते हुए बाजवा ने जहां एक ओर से अपने सांसदों से इंडिया के साथ रिश्‍ते सुधारने की बात कही, वहीं उन्‍होंने आरोप भी लगाए। उन्‍होंने कहा कि भारत ने सबसे बड़ी संख्‍या में सैनिकों की तैनाती पाकिस्‍तानी के खिलाफ ही कर रखी है। उन्‍होंने आगे कहा कि भारत, पाकिस्‍ताान में आस्थिरता और आतंकवाद फैला रहा है।

किया था हाफिज सईद का पुरजोर समर्थन

किया था हाफिज सईद का पुरजोर समर्थन

पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख कमर बाजवा ने भारत के साथ रिश्‍ते सुधारने की बात कहे जाने से एक पहले ही हाफिज सईद का पुरजोर समर्थन किया था। बाजवा ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि हाफिज सईद ने हर पाकिस्तानी नागरिक की तरह कश्मीर समस्या सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हर पाकिस्तानी की तरह हाफिज सईद भी कश्मीर का मुद्दा उठा सकता है।

तख्‍तापलट की खबरों को बताया बेकार

तख्‍तापलट की खबरों को बताया बेकार

बाजवा ने उन खबरों का भी खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा था कि पाकिस्‍तान की सेना जल्‍द सरकार का तख्‍तापलट कर सत्‍ता अपने हाथों में लेना चाहती है। बाजवा ने कहा कि हम सरकार को बिल्‍कुल भी अस्थिर नहीं करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+