एनएसए वार्ता से पहले पाक ने भारत पर लगाया सीजफायर तोड़ने का आरोप
इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर जारी फायरिंग के बीच ही 23 और 24 अगस्त को एनएसए वार्ता होनी है। इस वार्ता से पहले ही पाक ने भारत पर एक बार फिर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। पाक ने इसके मद्देनजर इस्लामाबाद में भारत के उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को भी बुलाया और विरोध दर्ज कराया।

पाक विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि भारत के सैनिक हरपाल सेक्टर में बिना उकसाने के फायरिंग कर रहे हैं। लगातार हो रहे सीजफायर वॉयलेशन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पाक ने भारतीय उच्चायुक्त को बातचीत के लिए बुलाया था।
पाक का आरोप है कि भारत की ओर से जारी फायरिंग में हरपाल सेक्टर में उसका एक नागरिक मारा गया है। पाक विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत की ओर से उसके जांदरोत, निखियाल और करेला सेक्टर में फायरिंग हुई। इसमें चार नागरिक घायल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications