भारत की कार्रवाई से घबराए पाकिस्‍तान ने सियाचिन में एयरफोर्स बेस को किया एक्टिव

पाकिस्‍तान मीडिया का दावा पाकिस्‍तान ने सियाचिन के पास एयरफोर्स बेस सक्रिय किया। इंडियन आर्मी के नौशेरा में हुई कार्रवाई के बाद पाकिस्‍तान की ओर से बड़ी प्रतिक्रिया।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान एयरफोर्स के दो फाइटर जेट्स ने सियाचिन के पास उड़ान भरी है। बुधवार सुबह एयरफोर्स ने यह कदम उठाया है। पाकिस्‍तान की मीडिया की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। सूत्रों की मानें तो पाकिस्‍तान ने इस एयरफोर्स बेस को पूरी तरह से ऑपरेशनल कर दिया है।

भारत की कार्रवाई से घबराए पाकिस्‍तान ने सियाचिन में एयरफोर्स बेस को किया एक्टिव

भारत को दी पाक एयरफोर्स चीफ ने धमकी

एयरचीफ सोहेल अमान ने बुधवार को स्‍कार्दू स्थित फॉरवर्ड बेस का दौरा किया। उनके साथ पाकिस्‍तान एयरफोर्स के टॉप ऑफिसर्स भी थे। पीएएफ की ओर से जानकारी दी गई है कि अमान ने पायलट्स और टेक्निकल स्‍टाफ के साथ मुलाकात की। पीएएफ चीफ ने उड़ान के बाद मी‍डिया से बात की। उन्‍होंने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि पीएएफ के लिए कोई भी स्थिति मुश्‍किल नहीं है। पाकिस्‍तान को दुश्‍मन के इरादों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीएएफ चीफ की मानें तो पाकिस्‍तान शांतिप्रिय देश है लेकिन वह दुश्‍मन की हर चुनौती का सामना करने को भी तैयार है।

आइएएफ चीफ ने कहा जंग के लिए रहें तैयार

इंडियन एयर फोर्स के एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने ऑफिसर्स को चिट्ठी लिखकर उन्‍हें किसी भी समय युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है। इस चिट्ठी में उन्‍हें वर्तमान हालातों का हवाला दिया है। दिलचस्‍प बात है कि इंडियन एयरफोर्स चीफ एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ की एक चिट्ठी के बारे में कुछ दिनों पहले जानकारी आई थी कि उन्‍होंने सभी ऑफिसर्स से किसी भी समय जंग के लिए तैयार रहने को कहा है। यह पहला मौका है जब किसी एयरफोर्स चीफ ने इस तरह से ऑफिसर्स को चिट्ठी लिखकर उन्‍हें जंग के लिए तैयार रहने को कहा है। चिट्ठी में शांति के समय खतरे का जिक्र पाकिस्‍तान की ओर से जारी प्रॉक्‍सी वॉर को देखते हुए किया गया है जो कि जम्‍मू कश्‍मीर में मिलिट्री कैंप्‍स पर जारी हमलों और कश्‍मीर में अशांति से साफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+