PAK Train hijack Video: ट्रेन हाईजैक का Video जारी, देखिए कैसे पटरी उड़ाई फिर गन पॉइंट पर रखे BLA ने बंधक
PAK Train hijack Video: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों ने एक बड़ी आतंकी कार्रवाई को अंजाम दिया। 11 मार्च बुधवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया। जिसके बाद अब BLA ने बकायदा वीडियो जारी कर इस पूरे अटैक को कैसे अंजाम दिया था, उसकी क्रोनोलॉजी साझा की है।
पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक करने वाले बलूच विद्रोहियों ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने यात्रियों को बंधक बनाने से पहले पटरी को बम उड़ाया। वीडियो में दिखाया गया है कि 400 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस, जिसमें अधिकतर सुरक्षाकर्मी थे, सिबी शहर से गुजर रही थी, जिसे पटरियों पर धमाके बाद रुकना पड़ा।

पाकिस्तानी मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस ट्रेन अभी भी बलोच विद्रोहियों के कब्जे में हैं। अब तक 150 से ज्यादा बंधकों को पाकिस्तानी सेना ने मुक्त करा लिया है, हालांकि 100 से ज्यादा बंधक अभी भी विद्रोहियों के कब्जे में है।
ट्रेन अटैक को कैसे अंजाम दिया था, Video की जारी
BLA की से वीडियो जारी में दिखाया गया है कि कैसे यह हमला किया गया। वीडियो के अनुसार जाफर एक्सप्रेस ट्रेन सामान्य रूप से चल रही थी, जब बलूच विद्रोहियों ने अचानक से पटरी पर धमाका कर ट्रेन को रोक दिया।
ट्रेन के रुकते ही पहले से घात लगाकर बैठे विद्रोहियों ने ट्रेन पर हमला कर दिया और यात्रियों को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया। वीडियो में ट्रेन से धुआं उठता दिख रहा है, जबकि सुरंगों और पहाड़ों के बीच घिरे हुए हथियारबंद विद्रोही यात्रियों को ट्रेन से बाहर लाते दिख रहे हैं।
सेना की जवाबी कार्रवाई और बचाव अभियान
पाकिस्तानी सेना ने इस हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई शुरू की और अब तक 150 से ज्यादा बंधकों को छुड़ा लिया गया है। इस दौरान कई बलूच विद्रोही भी मारे गए हैं। सेना का कहना है कि उनका ऑपरेशन आखिरी विद्रोही के खात्मे तक जारी रहेगा।
यह हमला मशकाफ टनल के पास हुआ, जो क्वेटा से 157 किलोमीटर दूर स्थित है। ट्रेन को हाईजैक करने के बाद BLA के लड़ाके यात्रियों को पहाड़ियों की ओर ले गए, जहां उन्होंने अपनी मांगें रखीं।
बलूच लिबरेशन आर्मी BLA ने क्या मांगे रखीं?
BLA ने पाक सरकार से बलूच राजनीतिक कैदियों और कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की है, जिन्हें कथित रूप से पाकिस्तानी सेना ने जबरन हिरासत में ले रखा है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उन्होंने बंधकों को मारने की धमकी दी है।
ट्रेन हाईजैक केस में अपडेट प्वाइंटर
- सेना ने 155 बंधकों को छुड़ा लिया है।
- 100 से अधिक अभी भी BLA के कब्जे में हैं।
- कम से कम 30 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी गई है।
- सेना ने जवाबी कार्रवाई में 27 विद्रोहियों को मार गिराया है।
आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में चुनौतियां
बोलान दर्रे में स्थित यह इलाका बेहद दुर्गम है और संचार सुविधा भी सीमित है, जिससे सेना को बचाव अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि सेना का मनोबल पूरी तरह से बना हुआ है और जल्द ही इस संकट का समाधान निकाला जाएगा।
बलूचिस्तान में लंबे समय से अलगाववादी आंदोलन चल रहा है और BLA पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग कर रही है। यह हमला पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications