Viral Video: पाकिस्तानी पुलिस ने गोविंदा के गाने पर महिला के साथ लगाए ठुमके, सस्पेंड
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के फेमस आइटम नंबर पर ठुमके लगाना पाकिस्तान पुलिस में तैनात एक अफसर को भारी पड़ा है। बॉलीवुड गाने पर महिला के साथ नाचने के चक्कर में उन्हें नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। मामला पाकिस्तान के मध्य पंजाब प्रांत के पाकपट्टन का है, जहां इंस्पेक्टर के पद पर तैनात अरशाद को नौकरी से इसलिए निलंबित कर दिया गया, क्योंकि उसने बॉलीवुड गानों पर महिला दोस्त के साथ डांस किया।

अरशाह के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसके बाद अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुअ उन्हें निलंबित कर दिया। जियो न्यूज के मुताबिक अरशाह बॉलीवुड के फैन है। वो वीडियो में फिल्म के खलनायकों का भी नकल करते नजर आए। उन्होंने एसे ही कुछ वीडियो साल 2013 में भी यूट्यूब पर अपलोड किए थे। इस बार उनका डांस वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो गोविंदा के फेमस आइटम नंबर ' किसी डिस्को में जाएं' गाने पर महिला के साथ ठुमके लगा रहे थे। जब ये जानकारी पाकपट्टन के जिला पुलिस अधिकारी मारिया महमूद को लगी, उन्होंने फौरन ही अरशाद को निलंबित कर दिया और अधिकारी स्तर के जांच के आदेश दे दिए। वहीं अरशाद ने कहा कि उनके भतीजे ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications