नवाज की नई चाल, कश्‍मीर मुद्दा उठाने के लिए 22 राजदूत तैयार

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अब यह जान चुके हैं कि उनकी लाख मिन्‍नतों के बाद भी अमेरिका और दुनिया के बाकी देश कश्‍मीर मुद्दे में हस्‍तक्षेप नहीं करने वाले हैं। अब नवाज ने एक नई चाल चली है। रेडियो पाकिस्‍तान की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि पाक पीएम नवाज शरीफ ने फैसला किया है कि वह 22 सांसदों को राजदूत बना अलग-अलग देशों में भेजेंगे।

nawaz-sharif-pakistan-kashmir

उंगा से पहले नवाज की तैयारी

22 सांसदों के जरिए दुनिया के सामने फिर से कश्‍मीर मुद्दे का जिक्र करने को बेताब हैं। नवाज ने अपने इन 22 राजदूतों से अपील की है कि वे जितने प्रयास हो सकते हैं करें और दुनिया के सामने कश्‍मीर की वर्तमान तस्‍वीर को पेश करें।

आतंकियों को पनाह दे रहे पाक के पीएम नवाज चाहते हैं कि दुनिया कश्‍मीर में भारत की ओर से जारी ज्‍यादतियों को देखें ताकि उनकी अंतरात्‍मा हिल सके। दरअसल यह नवाज की यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली यानी उंगा की शुरुआत होने से पहले एक तैयारी है।

कश्‍मीर यूएन की असफलता

रेडियो पाकिस्‍तान के मुताबिक पीएम नवाज ने कहा है कि वह संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ को याद दिलाएंगे कि कैसे कश्‍मीर के लोगों से किए गए वादे अभी तक अधूरे पड़े हैं।

साथ ही नवाज भारत को यह साफ कर देना चाहते हैं कि पाक नहीं बल्कि भारत ने कश्‍मीर मुद्दे पर सबसे पहले संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ से अपील की थी।नवाज ने यह भी कहा है कि कश्‍मीर संयुक्‍त राष्‍ट्रसंघ का अब तक की सबसे बड़ी असफलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+