जंग के लिए अपनी सेना की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं जनरल शरीफ
इस्लामाबाद। पिछले दिनों इंडियन आर्मी की ओर से आई सर्जिकल स्ट्राइक की खबर ने पाकिस्तान को बेचैन कर दिया है। वह इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं है लेकिन उसके बयान किसी और दिशा की तरफ इशारा कर रहे हैं। पाक
इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आक्रामक रवैया अपना रहा है। इसके तहत ही पाक आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ ने सोमवार को सेना की तैयारियों का जायजा लिया है।

पाक सेना जंग के लिए तैयार
पाक की ओर से 36 घंटे में छह बार सीजफायर का वॉयलेशन अब तक हो चुका है। पाक की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक जनरल शरीफ ने इस्लामाबाद के मंगला स्थित वन कॉर्प्स का दौरा किया।
यहां पर जनरल शरीफ को सेना के सीनियर ऑफिसर्स ने तैयारियों का जायजा लिया। पाक मीडिया के मुताबिक राहील शरीफ का यह दौरा भारत को एक बड़ा संदेश देने के लिए है कि उनकी सेना जंग के लिए पूरी तरह से तैयार है।
भारत पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
वहीं पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि भारत की सेना एलओसी पर फायरिंग कर सीजफायर का वॉयलेशन कर रही है।
मीडिया की मानें तो कश्मीर और हालिया सर्जिकल स्ट्राइक की वजह से अब पाकिस्तान में एक नई एकता नजर आ रही है। सभी का मानना है कि पाक को भारत की सर्जिकल स्ट्राइक का जवाब देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications