लश्‍कर चीफ हाफिज सईद ने कहा पाकिस्‍तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे चीन, रूस

जमात-उद-दावा( जेयूडी)के मुखिया हाफिज सईद को अपने ही बयान की वजह से झेलनी पड़ी शर्मिंदगी। चीन और रूस को पाकिस्‍तान में आतंकवाद के लिए बताया जिम्‍मदार। कहा पाकिस्‍तान बढ़ाए दोनों देशों पर दबाव।

लाहौर। जमात-उद-दावा (जेयूडी) और लश्‍कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद को अपने ही संगठन की वजह से शर्मसार होना पड़ा है। दरअसल जेयूडी ने इस मोस्‍ट वांटेंड आतंकी के हवाले से पाकिस्‍तान के हमदर्द चीन और रूस को ही पाक में आतंकवाद के लिए दोषी करार दे दिया। जेयूडी ने हाफिज सईद के हवाले से यह डाला का चीन और रूस, पाकिस्‍तान में आतंकी साजिशों को अंजाम देने वाले देश हैं।

hafiz-saeed-china-russis-terrorism-हाफिज-सईद-पाकिस्‍तान-चीन-आतंकवाद.jpg

क्‍या कहा था हाफिज ने

जेयूडी के हेडक्‍वार्टर लाहौर पर एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा कि अब समय आ गया है जब पाकिस्‍तान को अपने यहां पर आतंकवाद को अंजाम देने से भारत को रोकने के लिए चीन, रूस और दूसरे देशों पर दबाव बनाना चाहिए। लेकिन जेयूडी ने जो बयान जारी किया उसके मुताबिक हाफिज ने कहा पाकिस्तान की सरकार को चीन, रूस और दूसरे देशों द्वारा यहां अंजाम दिए जा रहे आतंकवाद को रोकने के लिए भारत पर दबाव बढ़ाना चाहिए। बाद में जेयूडी के अहमद नदीम ने कहा कि बयान में गलती से चीन का जिक्र पाकिस्तान में आतंकवाद के संदर्भ में कर दिया गया।

भारत पर डालें दबाव

नदीम ने जानकारी दी और बताया कि हाफिज ने कहा था कि पाकिस्तानी सरकार को चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी ) को कश्मीर की आजादी से जोड़ना चाहिए। साथ ही सरकार को भारत को रोकने के लिए चीन और रूस और सीपीईसी में शामिल बाकी देशों पर दबाव डालना चाहिए ताकि भारत आतंकी साजिश को अंजाम न दे पाए। वहीं सईद ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी कैबिनेट को कश्मीर संबंधी प्रस्तावों को अमल में लाने की मांग को लेकर यूनाइटेड नेशंस के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन धरना देना चाहिए। पिछले एक हफ्ते से हाफिज सईद की ओर से कई बयान आए हैं। कुछ दिनों पहले हाफिज सईद ने दावा किया था कि अखनूर में उसके लड़ाकों ने सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया था और 30 सैनिकों को मारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+