पाकिस्तानी महिला विधायक का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल, वीडियो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हाल ही में पाकिस्तान की एक महिला विधायक साइबर अपराध का शिकार हो गई। महिला विधायक के एक अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, जो बाद में वायरल हो गया।
इस्लामाबाद, 19 नवंबर। हाल ही में पाकिस्तान की एक महिला विधायक साइबर अपराध का शिकार हो गई। महिला विधायक के एक अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, जो बाद में वायरल हो गया। यह वीडियो पाकिस्तान की जिस महिला विधायक का है उनका नाम सानिया आशिक बताया जा रहा है। पाकिस्तान पंजाब के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से महिला विधायक सानिया आशिक ने इस घटना के सामने आने के बाद पुलिश में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के सामने आने के बाद पुलिस से की थी शिकायत
पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, हालांकि अभी इस मामले की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया को पिछले महीने इस वीडियो के वायरल होने का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसी को इस बारे में जानकारी दी।

वीडियो में दिख रही महिला सानिया या कोई और
सानिया ने जांच एजेंसी एफआईए से शिकायत कर कहा था कि सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने दावा किया कि वीडियो में दिख रही महिला सानिया हैं, हालांकि सानिया ने खुद जनता के दावों का खंडन किया है। सानिया की शिकायत के बाद पंजाब प्रांत की पुलिस और एफआईए ने तीन सप्ताह की लंबी जांच के बाद लाहौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने इस व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है और न ही इस बात की पुष्टि की है कि वीडियो में दिख रही महिला सानिया है या कुछ और। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है।

मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि सानिया ने कहा है कि उन्हें डराने-धमकाने वाले फोन आ रहे हैं। बता दें कि सानिया पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की करीबी हैं, और कई मुद्दों पर इमरान सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलती रही हैं। सानिया ने इस वीडियो को लेकर ट्वीट कर कहा था कि उसने (अज्ञात) मेरे वीडियो को टिकटॉक पर वायरल करने के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें पोस्ट की हैं। वीडियो में नजर आने वाली महिला मेरी तरह दिख रही हैं। मुझसे जुड़ी रैंडम क्लिप्स वायरल कर मेरी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications