पा‍क पीएम नवाज शरीफ ने चिट्ठी लिख नरेंद्र मोदी को कहा शुक्रिया

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में भारत की ओर से मदद की पेशकश पर वहां के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से एक चिट्ठी लिखकर जवाब दिया गया है।

flood-pakistan

नवाज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि दोनों देशों को इन मुश्किल हालातों से निबटने के संयुक्‍त प्रयास करने चाहिए।पाक में भी बाढ़ से भारी तबाही है और अब तक 200 से ज्‍यादा लोग वहां पर मारे जा चुके हैं।

मोदी रविवार को जम्‍मू-कश्‍मीर गए थे और यहां पर उन्‍होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। मोदी ने कहा था सीमा के उस तरफ कश्‍मीर में भी हालात काफी खराब हैं और लोग मुश्किल में हैं। मोदी ने इसके साथ ही पाक को मदद की पेशकश की थी।

हालांकि सोमवार को पाक विदेश मंत्रालय की ओर से बड़ा तल्‍ख जवाब भारत को मिला था। पाक ने कहा था कि वह पीओके में राहत और बचाव कार्यों को करने में खुद ही सक्षम है और अगर भारत को मदद चाहिए तो वह पूरी तरह से तैयार है।

वहीं नवाज शरीफ की ओर से आई यह चिट्ठी इस चिट्ठी में उन्‍होंने विनम्रता से जवाब देते हुए मोदी का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि दोनों देशों को आपदा से निपटने के लिए मिल-जुलकर प्रयास करने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के एजेंडे में आपदा प्रबंधन का मुद्दा भी शामिल होना चाहिए।

नवाज शरीफ ने भी मोदी की पेशकश को मुश्किल हालात के बीच एक अच्छी पहल करार दिया है। दरअसल पिछले दिनों भारत ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर पर होने जा रही एक वार्ता को रद्द कर दिया था।

इसके अलावा एलओसी और अाईबी पर दोनों देशों के बीच हो रही फायरिंग से भी दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+