पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी को कहा शुक्रिया

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ को जन्मदिन की बधाई दी।

दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। रविवार को नवाज शरीफ का जन्मदिन था। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनको ट्वीट करके जन्मदिन के बधाई संदेश भेजे थे जिसके बाद मरियम नवाज शरीफ का ट्विटर पर रिप्लाई आया। Read Also: सेना कहती है पाक में ISIS मौजूद, पीएम नवाज शरीफ कहते नहीं है

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी ने पीएम नरेंद्र मोदी को कहा शुक्रिया

नवाज शरीफ का जन्म 25 दिसंबर, 1949 को हुआ था। रविवार को पीएम मोदी ने ट्वीट करके नवाज शरीफ को उनके 68वें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'पीएम नवाज शरीफ को बर्थडे की शुभकामना। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।' इसके जवाब में मरियम ने ट्वीट किया, 'आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया। आपके इस ट्वीट को मैंने अपने पिता से शेयर किया जिन्होंने आपकी बधाई को हंसते हुए स्वीकार किया और इसके लिए आपका आभार व्यक्त किया है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच तनाव होने के बावजूद पीएम नवाज शरीफ को बधाई संदेश भेजा है। इसे पीएम मोदी के गुडविल मैसेज के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि पिछले एक साल से ज्यादा समय से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर की बातचीत बंद है। सीमा पर लगातार सीजफायर उल्लंघन, उरी अटैक और सर्जिकल स्ट्राइक्स की वजह से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बरकरार है। अंतराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत, पाकिस्तान को अलग-थलग करने में लगा हुआ है।

2014 में नरेंद्र मोदी ने नवाज शरीफ को उनकी मां के लिए शॉल और अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं की किताब भेंट की थी। पिछले साल नवाज शरीफ के जन्मदिन और उनकी पोती की शादी पर पीएम मोदी अचानक लाहौर पहुंच गए थे। पीएम मोदी के इन कदमों से सबको लगा था कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उल्टे रिश्ते बिगड़ ही गए। Read Also: क्‍यों पाक के पीएम नवाज शरीफ को कहते हैं 'सर' नवाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+