भारत-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, धोनी की फिल्म पाकिस्तान में नहीं होगी रिलीज
लाहौर। उरी आतंकी हमले पर भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का खमियाजा दोनों देशों के कलाकारों को भुगतना पड़ रहा है।

अब भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म को पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर ने रिलीज न करने का फैसला किया है। 30 सितंबर को महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म एमएस धोनी दी अनटोल्ड स्टोरी को रिलीज होना है।
पाकिस्तान के आईएमजीसी ग्लोबल एंटरटेनमेंट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी ने इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया है। फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के चेयरमैन ने बताया कि दोनों देशों में भारी तनाव के बीच उन्होंने इस फिल्म को रिलीज न करने का फैसला किया है।
आपको बताते चलें कि इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म में उन्होंने विराट कोहली का किरदार निभाया है।
पाकिस्तान दुनिया भर में बॉलीवुड फिल्मों के कारोबार के लिहाज से तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। इस फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज न होने से देने से इस फिल्म को करोड़ों रुपए का नुकसान होगा। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कलेक्शन भी घटेगा।
आपको बताते चलें कि भारत में भी पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। फवाद खान पहले ही भारत छोड़कर पाकिस्तान लौट आए हैं। वहीं अब शफाकत अमानत अली खान के म्यूजिक शो रद्द करने की मांग की गई है।
इससे पहले लाहौर हाईकोर्ट में 23 सितंबर को भारतीय फिल्मों पर रोक लगाने को लेकर याचिका भी दाखिल की गई थी। इस याचिका में कहा गया था कि जब तक कश्मीर का मुद्दा सुलझता नहीं तब तक भारतीय फिल्मों को दिखाने पर प्रतिबंध लगाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications