पाकिस्‍तान की लाल शहबाज दरगाह में आतंकी हमला, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के सेहवान में स्थित लाल शहबाज कलंदर दरगाह में एक आतंकी हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं।

सिंध। पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के सेहवान में स्थित लाल शहबाज कलंदर दरगाह में एक आतंकी हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। तालुका अस्‍पताल के मेडिकल सुप्रीरिटेंडेंट मोइनुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि इस बम विस्‍फोट में कम से कम 100 लोग मारे गए हैं और 250 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं। आंतकी संगठन आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
पाकिस्‍तान के लाल शहबाज दरगाह में आतंकी हमला, 30 की मौत और 100 से ज्‍यादा घायल

पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक यह बम विस्‍फोट उस स्‍थान पर हुआ जहां पर सूफी रीतियों को किया जाता है जो कि दरगाह में मौजूद है। एसएसपी जमशोरो तारिक विलायत ने डॉन को बताया कि अभी शुरुआती रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि यह एक आत्‍मघाती हमला हो सकता है और इसे एक महिला ने अंजाम दिया होगा। एसएसपी ने बताया कि जैसा कि सेहवान की पुलिस ने उन्‍हें बताया है उसके मुताबिक यह एक आत्‍मघाती हमला लगता है।

ताजा जानकारी के डीएसपी सेहवान ने कहा है कि लाल शहबाज कलंदर दरगाह में मरने वालों की तादाद 100 के ऊपर भी पहुंच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+