स्‍कूली बच्‍चे की तरह यूएनजीए में नवाज ने अलापा कश्‍मीर का राग

न्‍यूयॉर्क। जिस बात की उम्‍मीद थी वही हुई और शुक्रवार को पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली में कश्‍मीर का राग छेड़ दिया। नवाज ने इसके साथ ही भारत पर भी कई तरह के आरोप लगाए और कहा कि कश्‍मीर दोनों देशों के बीच एक अहम मुद्दा है।

Nawaz Sharif raises Kashmir issue at UNGA

स्‍कूली बच्‍चे की तरह बात करते नवाज

नवाज शरीफ ने यूएनजीए के सामने कश्‍मीर की जनता को न्याय दिलाने के लिए जनमत संग्रह की वकालत कर डाली। नवाज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर एक मुख्य मुद्दा है और इसे ज्यादा समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्तान शांति के साथ कश्मीर मुद्दा सुलझाने का पक्षधर है। इसके साथ ही शरीफ ने भारत पर विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद कर एक अवसर गंवाने का भी आरोप लगाया।

नवाज शरीफ के भाषण को सुनकर लगा कि वह बिल्‍कुल किसी स्‍कूली बच्‍चे की तरह यूनाइटेड नेशंस के प्रेसीडेंट बान की मून के सामने कश्‍मीर को लेकर भारत की शिकायत कर रहे हों।

महिलाओं की स्थिति पर नवाज ने उठाए सवाल

पाक पीएम यहीं नहीं रुके उन्‍होनें कश्‍मीर में मानवाधिकारों के हनन की बात कही और कहा कि कश्‍मीर में महिलाओं की स्थिति काफी चिंतनीय है। शरीफ के मुताबिक कश्मीर में निवासियों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं।

उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। शरीफ ने पाक को आतंकवाद पीड़‍ित बताते हुए कहा कि पाक बातचीत के जरिए कश्‍मीर का मुद्दा सुलझाने का पक्षधर है। साथ ही पड़ोसियों के साथ अच्‍छे संबंध भी चाहता है।

बान की मून के सामने भी छेड़ा जिक्र

इससे पहले शरीफ ने यूएन के महासचिव बान की मून से मिलकर जम्मू और कश्मीर का मुद्दा उठाया था। पहले से ही आशंका जाहिर की जा रही थी कि पाकिस्तान यूएन में यह मसला उठाएगा।

शरीफ ने मून को बताया कि सुरक्षा परिषद के सामने कश्मीर मुद्दा लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। उन्होंने महासचिव से सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के तहत इस मामले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री शरीफ ने मून को यह भी बताया कि उनकी सरकार भारत के साथ सभी विवादित मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिये करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+