मलाला यूसुफजई पर हमला करने वाले आतंकी गिरफ्तार: पाक सेना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की बहादुर लड़की मलाला यूसुफजई पर हमला करने वाले आतंकवादी गिरफ्तार कर लिए गए है। पाकिस्तानी सेना ने आज ऐलान किया कि तालिबान के उन 10 चरमपंथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा की पैरोकारी करने वाली किशोरी मलाला यूसुफजई पर साल 2012 में घातक हमला किया था।

आपको बता दें कि तलिबानियों के इस हमले में मलाला बुरी तरह घायल हो गई थी। अक्टूबर 2012 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों ने स्वात घाटी में मलाला को गोली मार दी थी। मलाला पर हुए इस हमले ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा और लड़कियों की शिक्षा की पैरोकारी एवं उनके साहस की चौतरफा प्रशंसा हुई। उन्हें कई पुरस्कार उनकी बहादुरी के लिए दिए गए।
वहीं इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक आसिम सलीम बाजवा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 10 आतंकवादियों ने खुलासा किया है कि स्कूली बच्चियों पर हमले का मास्टरमाइंड टीटीपी का स्वयंभू कमांडर मुल्ला फजलुल्ला था।












Click it and Unblock the Notifications