सार्क में बोले नवाज शरीफ तो सईद ने दिए पूरे नंबर
लाहौर। 26 नवंबर को जब भारत मुंबई आतंकी हमले में मारे गए 164 लोगों और शहीद हुए 17 जाबांजों को याद कर रहा था तो सार्क में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कश्मीर पर भारत को सलाह दे रहे थे। इस बीच हमने जानने की कोशिश की कि आखिर इन हमलों का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दवा का प्रमुख हाफिज सईद क्या कर रहा था।

नवाज की तारीफ तो मोदी को कोसा
सईद ने ट्वीट कर कहा है कि हम नवाज शरीफ के उस बयान की तारीफ करते हैं जिसमें उन्होंने कश्मीर और यहां के लोगों के संघर्ष का मुद्दा उठाया है। साथ ही साथ सईद ने शरीफ को सलाह भी दे डाली कि बेहतर होगा कि वह सार्क में यह मुद्दा भी उठाएं कि भारत कैसे कश्मीर में अपना दबाव और दखल बढ़ाता जा रहा है।
उसके ट्विटर अकाउंट पर जाकर जब हमने खंगाला तो पता लगा कि वह सार्क में नवाज के भाषण पर उनकी तारीफ कर रहा था तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोस रहा था।
क्यों नहीं कुछ करते हैं नवाज
जिस तरह से सईद ने नवाज की तारीफ की है, उससे तो यही लगता है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड के आगे पूरी तरह से बेबस हैं।सईद को लेकर न सिर्फ नवाज शरीफ बल्कि पूरा पाकिस्तान बेबस है।
अमेरिका ने जहां सईद पर ईनाम घोषित किया है तो वहीं यूनाइटेड नेशंस ने जमात उद दावा को आतंकी संगठन तो सईद को आतंकवादी घोषित किया है। इसके साथ ही साथ एनआईए ने मोस्ट वांटेड की जो लिस्ट वर्ष 2011 में जारी की थी, उसमें सईद का नाम भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications