पाकिस्तान से फिर सामने आया शर्मनाक Video, ऑटो में बैठी लड़की को Kiss करके भागा शख्स
इस्लामाबाद, 21 अगस्त: अब साफ लगने लग गया कि इमरान खान के 'नए पाकिस्तान' में अब लड़कियां बिल्कुल भी महफूज नजर नहीं हैं। हाल ही पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) पर महिला टिक-टॉकर के साथ सैकड़ों की लोगों ने बदतमीजी की थी, लड़की के कपड़े तक फाड़ दिए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद वहां की राजनीति में भूचाल आ गया था। यहां तक की जनता में भी इस घटना को लेकर काफी गुस्सा था। अभी उस घिनौनी घटना की आग शांत भी नहीं हुई थी कि फिर पाकिस्तान में एक लड़की के साथ बदतमीजी का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स ने बाजार में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर रिक्शे में चल रही लड़की को जबरन किस कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिक्शे में चल रही लड़की को किया Kiss
अब जो सोशल मीडिया पर नई घटना की वीडियो वायरल हो रही है, उससे साफ लगता है कि पाकिस्तान में महिलाएं बदतर स्थिति का सामना कर रही हैं, जहां वो लगातार यौन हमलों के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर डर महसूस कर रही हैं। वीडियो में एक महिला और एक लड़की व्यस्त सड़क पर एक खुले रिक्शे में सवार होकर जा रही थी। इस दौरान एक शख्स रोड की दूसरी साइड से अचानक आ धमका और रिक्शे पर चढ़कर लड़की को किस करके भाग गया।

जबरन Kiss करके भागा मनचला
द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की पाकिस्तान के किसी बिजी मार्केट से गुजर रही थी। रिक्शा के पीछे वाले हिस्से में एक बच्चा भी उनके साथ बैठा हुआ था। जैसे की वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़की आराम से अपने सफर के लिए जा रही थी और अचानक एक मनचला आकर जबरन किस करके भाग गया। इस घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

लाहौर की बताई जा रही घटना
सोशल मीडिया पर वायरल घटना लाहौर की बताई जा रही है। युवक की गंदी हरकत के बाद पीड़ित लड़की सकपका गईं और जोर से चिल्लाने लगी लेकिन वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी आरोपी को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। इसके अलावा वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिलाओं ने अपनी चप्पल उतार दी और एक मोटरसाइकिल सवार को मारने की धमकी दी। दूसरी तरफ जिस लड़की पर यौन हमला किया गया वो बेहद परेशान नजर आ रही थी, उसने रिक्शा छोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन उसके साथी दूसरी महिला ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।

घटना के बाद लोगों में गुस्सा
रिपोर्ट में बताया कि रिक्शा कार और बाइक से घिरा हुआ नजर आ रहा था, जो अपने देश के झंडे को लेकर जा रहे थे, जो बताता है कि यह घटना स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इधर, वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा और हंगामा मचा हुआ है। लोग इमरान सरकार से यौन उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

टिकटॉकर के साथ हुई थी क्रूरता
वहीं इससे पहले एक महिला टिकटॉकर को लाहौर में पुरुषों की भीड़ की क्रूरता का सामना करना पड़ा था। वो घटना पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की थी। इस दौरान आदमियों की भीड़ ने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि करीब 400 लोगों की भीड़ ने उस पर और उसके दोस्तों पर उस समय हमला किया, जब वह 14 अगस्त को मीनार-ए-पाकिस्तान के पास एक वीडियो बना रही थी।












Click it and Unblock the Notifications