कश्मीर को आजाद देखना मेरा सपना है और ऐसा होगा: पाक प्रधानमंत्री

पाक प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में शरीफ ने पाक में व्याप्त गरीबी के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भारत अपने हथियारों का जखीरा बढ़ाता जा रहा है, इसलिए हम भी ऐसा कर रहे हैं। अगर हमारे पास कोई और विकल्प होता तो हम सामाजिक क्षेत्र का विकास करने और गरीबी हटाने में धन खर्च करते।
उन्होने कश्मीर मुद्दा जल्द से जल्द हल किये जाने की जरूरत बताई। उनके अनुसार इस मुद्दे का हल आम जनता की इच्छा और संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के आधार पर किया जाना चाहिए, इसके अलावा किसी अन्य तरीके से क्षेत्र में अमन और शान्ति कायम नहीं रखी जा सकती है।
पाक के समाचार पत्र डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार पाक प्रधानमंत्री ने पाक अधिकृत 'आजाद जम्मू कश्मीर परिषद' का बजट संशोधित किया है। उन्होने कश्मीर को भारत पाक विवाद की प्रमुख जड़ बताई।












Click it and Unblock the Notifications