कराची में वोट मांगने के लिए नाले का पानी पी गया एक कैंडीडेट, फोटो और वीडियो हुआ वायरल
25 जुलाई को पाकिस्तान में राष्ट्रीय और प्रांतीय चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां इन चुनावों को जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। इस बीच कराची के एक राजनेता ने एक ऐसा तरीका निकाला है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान करके रख दिया है।
कराची। 25 जुलाई को पाकिस्तान में राष्ट्रीय और प्रांतीय चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां इन चुनावों को जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं। इस बीच कराची के एक राजनेता ने एक ऐसा तरीका निकाला है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान करके रख दिया है। कराची के इस राजनेता ने नाले के बदबूदार पानी पर लेटकर लोगों से वोट मांग हैं। इसके साथ ही इन्होंने फेसबुक लाइव भी किया जिसमें वह, वही गंदा पानी पीते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह घिनौना और अजीबो-गरीब कैंपेन यहीं पर खत्म नहीं हुआ बल्कि उन्होंने पाकिस्तान के झंडे को भी अपने कैंपेन का हिस्सा बना लिया।

24,000 से ज्यादा लाइक्स
कराची के इस राजनेता का नाम अयाज मेमन मोतीवाला है और बताया जा रहा है कि यह एक निर्दलीय प्रत्याशी हैं। कराची से चुनाव लड़ रहे मोतीवाला उस समय लोगों की नजरों मे आए जब वह वोट मांगने के लिए कूड़े-करकट के ढेर और नाले के पानी पर बैठ गए। मोतीवाला का कहना है कि उनका यह हैरान कर देने वाला स्टंट दरअसल कराची में मौजूद खराब सीवेज सिस्टम पर ध्यान देने का एक जरिया था। इसी कैंपेन के तहत उन्होंने एक फेसबुक लाइव किया जिसमें उन्होंने इसी पानी को पीया। इन सबके बीच मोतीवाला की फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं। एक फोटो में वह एक गड्ढे के अंदर हैं और लोगों से बात करने की कोशिशें कर रहे हैं। उनकी फोटोग्राफ्स को 24,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों लोग उन पर कमेंट्स कर चुके हैं। कुछ लोगों ने उनके कैंपेन को पब्लिसिटी हासिल करने का जरिया बताया तो कुछ लोग उनके सपोर्ट में आ गए हैं। एक कमेंट में यूजर ने लिखा 'ड्रामा' तो एक ने कमेंट किया 'वेरी गुड जॉब सर।'












Click it and Unblock the Notifications