पाकिस्तानः कराची पुलिस की वेबसाइट हैक, खोलते ही बजा- वंदे मातरम

इस्लामाबादः ऐसा कई बार हुआ है जब पाकिस्तान के हैकर्स ने भारतीय वेबसाइट्स पर हमला किया और कई बार भारतीय वेबसाइट्स को हैक किया जा चुका है, लेकिन शुक्रवार को कराची पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई। पाकिस्तान के एक अखबार के मुताबिक कराची पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट को 'मल्लु साइबर सोल्जर्स' नाम के एक ग्रुप ने हैक कर लिया। पाकिस्तान अखबार का दावा है कि ये वेबसाइट हैक करने का काम भारतीय हैकर्स ने किया है।

हैरान हो गई कराची पुलिस

हैरान हो गई कराची पुलिस

कराची पुलिस की वेबसाइट हैक होने के बाद वहां की पुलिस को कुछ समझ में नहीं आया। जब भी वो वेबसाइट को खोलने की कोशिश करते, उस पर एक मानव खोपड़ी के ऊपर 'Hacked By D3VIL S3C' लिखा हुआ दिखाई देता।

बजने लगा वंदे मातरम

बजने लगा वंदे मातरम

काफी देर की मेहनत के बाद पाकिस्तान की ये वेबसाइट वापस रीस्टोर हो गई। रीस्टोर होने से पहले इस पर हैकर्स ने कैपिटल लेटर्स में 'वी लव इंडिया' लिखा था। इतना ही नहीं, पाकिस्तान की ओर से दावा किया जा रहा है कि जब भी वेबसाइट खोलने की कोशिश की गई, वंदे मातरम बजने लगता।

पहले हैक हुई हैं पाकिस्तान की वेबसाइट

पहले हैक हुई हैं पाकिस्तान की वेबसाइट

ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान की वेबसाइट को हैक किया गया है। पाकिस्तानी की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने को जून के महीने में भी भारतीय हैकरों ने पीपीपी की आधिकारिक वेबसाइट को हैक किया था। वहीं पिछले साल लाहौर हाई कोर्ट की वेबसाइट को भी दो बार हैक किया जा चुका है।

भारतीय वेबसाइठ भी हुई हैं हैक

भारतीय वेबसाइठ भी हुई हैं हैक

पाकिस्तान की ओर से भी भारतीय वेबसाइट्स पर हमले किए जाते हैं। पाकिस्तानी हैकर्स का समूह भारतीय संस्थानों की वेबसाइटों को हैक करता रहता है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के हैक करने की भी खबर आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+