भारत में जेहाद के लिए खुलेआम चंदा इकट्ठा कर रहा है जैश
कराची। पाकिस्तान से एक और बुरी खबर भारत के लिए आ रही है। पठानकोट आतंकी हमले की साजिश रचने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अब भारत में जेहाद फैलाने के लिए एक नया तरीका अख्तियार किया है। जैश के आतंकी कराची की कई मस्जिदों के बाहर भारत में आतंक फैलाने के मकसर से चंदा जुटा रहे हैं।

इंग्लिश डेली इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले शुक्रवार और शनिवार की रात रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो से साफ है कि पाकिस्तान में जैशके सदस्य खुलेआम चंदा जुटा रहे हैं।
जिस वीडियो का दावा इंडियन एक्सप्रेस ने किया है उसमें एक शख्स 'भारत के खिलाफ कश्मीर में और अमेरिका के खिलाफ अफगानिस्तान में जेहाद के लिए मुजाहिदीन की मदद' करने करने की अपील कर रहा है।
बताया जा रहा है कि यह फुटेज कराची के जैकब लाइन एरिया में स्थित एक मस्जिद के बाहर रिकॉर्ड की गई है। वहीं वीडियो में एक और शख्स है नजर आ रहा है जो चंदे की अपील कर रहा है और कह रहा है, 'अल्लाह और इस्लाम के लिए लड़ रहे जैश-ए-मोहम्मद के उन साहसी युवाओं के लिए कुछ दान कीजिए।'
वीडियो में यह भी साफ दिख रहा है कि चंदा मांगने वाले लोगों के आस-पास पुलिस भी है लेकिन वे उन्हें रोकने की जरा भी कोशिश नहीं करते। गौरतलब है कि इसी वर्ष जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था जिसकी साजिश जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी।












Click it and Unblock the Notifications