तो इस वजह से मसूद अजहर पर कार्रवाई से बच रही पाक सरकार!

लाहौर। पठानकोट आतंकी हमले के आरोपी और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर ने एक आर्टिकल लिखकर पाकिस्‍तान की सरकार को उसके संगठन के खिलाफ कोई भी कार्रवाई न करने की धमकी दी है।

maulana-masood-azhar

मसूद अजहर ने सरकार को धमकाते हुए कहा है कि अगर उसके आतंकी संगठन को भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों से रोका गया तो फिर सरकार से उसके संगठन के आतंकी बदला लेंगे।

पाक ने बदला पैंतरा, कहा जांच के लिए चाहिए और सुबूत

मसूद अजहर ने 26 जनवरी को पेशावर से निकलने वाली एक जेहादी मैगजीन अल-कलाम में लिखे अपने एक आर्टिकल में यह बात कही है। उसने इस मैगजीन में लिखा है कि उसने एक आर्मी तैयार कर ली है और यह आर्मी मौत से मोहब्‍बत करती है।

मसूद के मुताबिक इस आर्मी को खत्‍म करना किसी के बस में नहीं है। उसने दावा किया है कि उसकी यह आर्मी दुश्‍मन को किसी तरह की खुशी या फिर जश्‍न नहीं मनाने देगी।

कहां से मिल रही है पाक के मदरसों को मदद

यह पहला मौका है जब मसूद ने इस तरह की कोई धमकी सरकार को दी है और पहली बार खुले तौर पर पाकिस्‍तान की नवाज शरीफ सरकार पर हमला बोला है। आपको बता दें कि पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ यह साफ कर चुके हैं कि

पठानकोट आतंकी हमले की जांच में जो कुछ भी सामने आएगा उसे दुनिया के सामने सार्व‍जनिक किया जाएगा।

मसूद ने इस आर्टिकल में आगे लिखा है कि मस्जिदों, मदरसों और जेहाद के खिलाफ पाक की कार्रवाई इस देश की अखंडता के लिए ही खतरा है। उसने अपने लेख में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया है।

उसने लिखा है कि हमारे देश पर राज करने वाले दुखी हैं कि हमने उनके दोस्तों को परेशान किया है। मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनकी दोस्ती में खलल डाल दिया है।

उसने आगे लिखा कि भारत के आदेश पर कार्रवाई करके पाकिस्तान अपने लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। मसूद का कहना है कि दूसरों के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने अपने ही देश को आग में धकेल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+