रोज होगी लखवी के खिलाफ इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई

इस्‍लामाबाद। मुंबई हमलों के मास्‍टर माइंड और लश्‍कर ए तैयबा का आतंकी जकी उर रहमान लखवी जो अभी जेल में बंद है, उसके खिलाफ इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में अब प्रतिदिन सुनवाई होगी। इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट ने फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी एफआईए की ओर से इस सिलसिले में किए गए अनुरोध को स्‍वीकार कर लिया है।

zaki-ur-rahman-lakhvi-650

एफआईए प्रॉसिक्‍यूटर चौधरी अजहर ने हाई कोर्ट में अनुरोध किया था कि कोर्ट लखवी के मामले की रोजाना सुनवाई करने की मंजूरी दे। पाक के लीडिंग डेली द डॉन की ओर से इस बाबत खबर छपी है। अजहर की मानें तो यह काफी नाजुक केस है। इस पर दुनिया भर की नजरें लगी हुई हैं। ऐसे में हाई कोर्ट को इसकी रोजाना सुनवाई की मंजूरी देनी होगी।

मुंबई हमलों में हाथ होने के आरोप में लखवी को फरवरी 2009 में गिरफ्तार किया गया था। लखवी को इन हमलों को मास्‍टरमाइंड बताया जाता है। लखवी के अलावा छह और लोगों को इन हमलों के सिलसिले में 25 नवंबर 2009 को अजमल कसाब के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

54 वर्ष के लखवी को लश्‍कर ए तैयबा के मुजफ्फराबाद स्थित हेडक्‍वार्टर से गिरफ्तार किया गया था। केस की अगली सुनवाई इसी हफ्ते शुक्रवार को होनी है। इस्‍लामाबाद हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन इसे स्‍थगित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+