स्मार्ट फोन से स्मार्टली नकल करते पकड़े गए पाकिस्तान के ISI और IB अधिकारी
इस्लामाबद। पाकिस्तान की तेज-तर्रार मानी जाने वाली इंटेलिजेंस ब्यूरों आईएसआई के अधिकारी नकल करते पकड़े गए है। राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण की प्रवेश परीक्षा में आईएसाई के अधिकारी नकल करते पकड़े गए है। परीक्षा में इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी शामिल हुए थे। इनमें से 50 अधिकारियों समेत लगभग 500 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए।
न्यूज इंटरनेशनल की खबर के मुताबिक के मुताबिक परीक्षा के दौरान आईएसआई और आईबी के ये अधिकारी नकल करने के लिए अपने मोबाईल फोन से इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे। परीक्षा के दौरान निरीक्षक ने मोबाइल फोन पर इंटरनेट ब्राउज करते पकड़ लिया।

दरअसल पाकिस्तान में एनएसीटीए की 130 पदों पर नियुक्ति होनी है, जिसके लिए आईएसआई और आईबी के अधिकारियों की परीक्षा ली जा रही थी, लेकिन ईमानदारी से अपनी योग्यता के आधार पर परीक्षा देने के बजाए ये लोग परीक्षा के प्रश्नों को हल करने के लिए अपने मोबाईल फोन से इंटरनेट ब्राउज कर प्रश्न हल करने लगे।
देश की खूफिया एजेंसी के ये अधिकारी परीक्षा शुरु होते ही खुलेआम अपने स्मार्ट फोन पर ऑबजेक्टीव सवालों के हल ढ़ूढ़ने लगे। थोड़ी देर तो सब ठीक-ठीक से चलता रहा। परीक्षक को भी इस बात की भनक नहीं लगी, लेकिन धीरे-धीरे इनकी पोल खुलने लगी। परीक्षक ने उन्हें फोन पर इंटरनेट ब्राउज करते पकड़ लिया।
वहीं एनएसीटीए ने कुछ परीक्षकों पर भी परिक्षार्थियों की मदद करने का आरोप लगाया। परीक्षा पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए नकलची आईएसआई अधिकारियों के पर्चे निरस्त कर दिए। खबर मिलने के साथ परीक्षा संचालक हैदर अली ने आईएसआई अधिकारियों की इस करतूत पर अफसोस जताया और कहा कि उन्हें इस तरह की गड़बड़ी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications