ईरान ने पाकिस्‍तान को दिया अल्‍टीमेटम, आतंकियों पर कार्रवाई करो नहीं तो हमें उठाना पड़ेगा कदम

तेहरान। ईरान ने अब आतंकवाद पर पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है। ईरान ने साफ-साफ पाकिस्‍तान से कहा है कि अगर उसने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो फिर उसे निर्णायक एक्‍शन लेना पड़ेगा। ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फोन पर बात की है। इसी फोन कॉल में उन्‍होंने इमरान से आतंकियों के खिलाफ एक्‍शन लेने को कहा है।

hassan-rouhani.jpg

13 फरवरी को हुआ था हमला

ईरान का कहना है कि 13 फरवरी को सिस्‍तान-बलूचिस्‍तान के दक्षिण-पूर्व में जो आत्‍मघाती हमला हुआ था, उसके पीछे पाकिस्‍तान के सुसाइड बॉम्‍बर का हाथ है। इस हमले में ईरान का दावा है कि रेवोल्‍यूशनरी गार्ड्स के 27 जवानों की मौत हो गई है। पाकिस्‍तान ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है। ईरान ने इस हमले के लिए सुन्‍नी जेहादी संगठन जैश-अल-अदल ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली थी। ठहराया है। ईरान की मानें तो यह आतंकी संगठन पाकिस्‍तान की सरजमीं से अपनी गतिविधियां चलाता है।

आईएसआई पर आतंकियों की मदद का आरोप

ईरान ने पाकिस्‍तान आर्मी और इसकी इंटेलीजेंस एजेंसी (आईएसआई) पर जेहादियों को शरण देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा ईरान ने हमले के बाद पाक राजदूत को समन भेजा था। फरवरी में जो हमला हुआ था वह ईरान के सुरक्षाबलों पर होने वाला ताजा आतंकी हमला था। रूहानी ने शनिवार को इमरान से बात की थी। ईरान की सरकार की तरफ से इस पर बयान जारी किया गया है। रूहानी ने इमरान से फोन पर सीधे-सीधे शब्‍दों में कहा, 'आतंकी संगठनों की वजह से हमें दोनों देशों के बीच दशकों पुरानी दोस्‍ती और भाईचारे पर कोई असर नहीं पड़ने देना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+