दिल्ली को निशाना बनाने निकला फतेह-II हुआ खाक! पाकिस्तान के पास हैं और कौन सी मिसाइल, क्या है उनकी ताकत
Pakistan Missile Arsenal: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर शुक्रवार-शनिवार की रात, भारत में नागरिकों को टारगेट करते हुए 26 जगहों पर ड्रोन अटैक किए, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।
वहीं शुक्रवार रात करीब 10 बजे पंजाब के फिरोजपुर में एक घर के ऊपर किस्तनी ड्रोन गिरने से 5 लोग घायल हो गए। पाकिस्तान ने एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल फतेह-II को भारत की राजधानी दिल्ली को निशाना बनाकर दागा।

इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा में एयर डिफेंस सिस्टम बाराक-8 ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान लगातार नियमों का उल्लंघन करते हुए भारत के रिहायशी इलाकों में अटैक कर रहा है।
Pakistan Missile Arsenal: पाक के हमलों से देशभर में हाई अलर्ट
पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। इसके बाद देश के कई बड़े शहरों में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान की यह आक्रामक कार्रवाई भारत की संप्रभुता के सीधे उल्लंघन के रूप में देखी जा रही है।
भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के हमलों का करारा जवाब दिया। शनिवार तड़के भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ तीन वायुसेना ठिकानों को भी निशाना बनाया। इन हमलों के दौरान पाकिस्तान के कई शहरों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
- नूर खान एयरबेस, रावलपिंडी
- रफीकी एयरबेस, शोरकोट, पंजाब
- मुरिद एयरबेस, चाकवाल, पंजाब
भारत-पाकिस्तना के बीच युद्ध जैसे हाला बन चुके हैं और पाकिस्तान लगातार अपनी औकात दिखाते हुए भारत के रेजिडेंसियल एरिया को टारगेट कर रहा है। आईए जानते हैं कितना प्रभावशाली हैं पाकिस्तान की ये मिसाइलें
Pakistan Missile Arsenal: कैसी है पाकिस्तान की मिसाइल क्षमता
फतेह-II मिसाइल: पाकिस्तान की खतरनाक हाइपरसोनिक तकनीक
फतेह-II एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 400 किलोमीटर से अधिक है। यह मिसाइल सटीक निशाना लगाने की क्षमता रखती है और पारंपरिक तथा टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम है।
इस मिसाइल को फतेह-I का उन्नत संस्करण माना जाता है और इसे अमेरिकी HIMARS प्रणाली और चीन की PHL-श्रृंखला की मिसाइलों की तरह देखा जाता है।
पाकिस्तान की मध्यम और लंबी दूरी की मिसाइलें
शाहीन-III
पाकिस्तान की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल शाहीन-III है, जिसकी रेंज 2,750 किमी तक है। यह मिसाइल पूरे भारत और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की क्षमता रखती है। यह सॉलिड फ्यूल आधारित मिसाइल है, जिससे इसे जल्दी से दागा जा सकता है और छिपाना भी आसान होता है।
गौरी-II
गौरी-II की रेंज 2,000 किमी से अधिक है और इसे गौरी-I का उन्नत रूप माना जाता है। इसका डिज़ाइन उत्तर कोरिया की नोदोंग मिसाइल से मिलता-जुलता है।
बाबर-3
यह एक पनडुब्बी से लॉन्च होने वाली क्रूज़ मिसाइल (SLCM) है, जिसकी रेंज करीब 450 किमी है। इसे 2017 में पानी के नीचे से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था और यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
Pakistan Missile Arsenal: पाकिस्तान की शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें
अब्दाली (हात्फ-II)
इसकी रेंज 200-300 किमी है और यह 500 किलोग्राम तक का वारहेड ले जा सकती है। इसमें इनर्शियल गाइडेंस सिस्टम है, जिससे सटीकता बढ़ जाती है।
गजनवी (हात्फ-III)
इसकी रेंज 290-320 किमी है और यह भी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह सॉलिड फ्यूल तकनीक से चलती है, जिससे त्वरित लॉन्च संभव होता है।
नसर (हात्फ-IX)
नसर एक टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज लगभग 70 किमी है। इसे कम क्षमता वाले परमाणु हथियारों के लिए डिजाइन किया गया है ताकि यह युद्धक्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया दे सके।
Pakistan Missile Arsenal: पाक को जवाब, भारत की रणनीतिक तैयारी
भारत की ओर से की गई त्वरित और सटीक जवाबी कार्रवाई यह दर्शाती है कि देश अब न केवल अपने एयर डिफेंस नेटवर्क के मामले में तैयार है, बल्कि किसी भी सीमापार आक्रमण का तुरंत जवाब देने में भी सक्षम है।
बाराक-8 प्रणाली की सफलता भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी श्रेष्ठता का प्रमाण है।












Click it and Unblock the Notifications