बच्चों-पति को धोखा देने वाली अंजू पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह के साथ वापस आएगी भारत! लोग बोले- यहां रखा क्या है?

Aanju Nasrullah News: 34 वर्षीय भारतीय नागरिक अंजू अपने पति और दो बच्चों खो धोखा देकर अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से शादी करने के लिए जुलाई 2023 पाकिस्तान चली गई थीं। जो अब भारत लौटकर आने वाली है। राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंचकर नसरुल्लाह से शादी कर ली और इस्लाम धर्म अपना लिया है। नसरुल्लाह से शादी के बाद नाम बदलकर उसने फातिमा रख लिया है। अगस्त 2023 में पाकिस्तान ने अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था।

अब खबर है कि अंजू के साथ उसका पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह भी भारत आ सकता है। जी हां, नसरुल्लाह ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अंजू भारत जाने वाली है।

Aanju Nasrullah News

नसरुल्लाह ने बताया कि पाकिस्तान में आवश्यक दस्तावेजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंजू भारत लौट आएगी। उसने यह भी कहा कि अगर उसे वीजा मिल जाए तो वह उसके साथ जा सकता है

अंजू के पाकिस्तानी पति ने पीटीआई को बताया, "हम इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए हमने पहले ही आवेदन कर दिया है। एनओसी प्रक्रिया थोड़ी लंबी है और इसे पूरा होने में समय लगता है।"

अंजू क्यों भारत वापस आ रही है?

नसरुल्लाह ने एक फोन इंटरव्यू में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उसकी पत्नी अंजू "मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही है। वह बच्चों से मिलने के लिए बहुत परेशान है।"

नसरुल्लाह ने कहा, "अंजू मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बुरी तरह याद कर रही है और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।"

उन्होंने उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की और कहा कि उनके लिए अपने बच्चों के लिए भारत लौटना बेहतर होगा। उसके दो बच्चे हैं, एक 15 साल की बेटी और एक छह साल का बेटा।

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

जब अंजू पाकिस्तान गई थी तब भी सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई थी। अब उनका इस्लाम धर्म अपनाकर नसरुल्लाह से शादी करने के बाद भारत लौटने की बात सोशल मीडिया यूजर को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अब लिख रहे हैं कि भारत आने का अब मतलब क्या है...। यहां आकर करना ही क्या है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+