जिन्ना हाउस ढहाने की मांग पर पाकिस्तानी नेता इमरान खान ने कहा इमारत गिराने से इतिहास नहीं मिट जाएगा
दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल स्थित जिन्ना हाउस को ध्वस्त करने की शिवसेना नेता की मांग पर पाकिस्तान के नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नई दिल्ली। दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल स्थित जिन्ना हाउस को ध्वस्त करने की शिवसेना नेता की मांग पर पाकिस्तान के नेता और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन इमरान खान ने भारतीय सांसदों की निंदा करते हुए कहा कि इमरात को ढहाने से इतिहास को नहीं मिटाया जा सकता। इमरान खान ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा कि भारतीय सांसद जिन्ना हाउस को ढहाने की मांग कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाला है।

आपको बताते चले कि कि शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले ने लोकसभा में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के मुंबई स्थित उनके घर को गिराने की मांग की थी। राहुल शेवाले ने कहा था कि जिन्ना हाउस में बैठकर ही उन्होंने भारत के विभाजन की साजिश रचने का काम किया था। जिन्ना की इमारत को गिराकर उसके स्थान पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्मारक बनाया जाना चाहिए।
संसद से शत्रु संपत्ति अधिनियम को मंजूरी मिलने के बाद मुंबई स्थित जिन्ना हाउस अब सरकार के नियंत्रण में आ गया है। महाराष्ट्र में भाजपा विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा भी यही मांग कर चुके हैं। उन्होंने विधानसभा में कहा था कि आजादी से पहले भारत के तीन टुकड़े करने की साजिश जिन्ना हाउस में हुई थी। शत्रु संपत्ति कानून संसद में पास हो जाने के बाद अब यह इमारत सरकार की संपत्ति है, उसको ध्वस्त किए जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications