10 दिन में आठ बार युद्धविराम तोड़ने वाले पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को भेजा समन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय उप-उच्चायुक्त जेपी सिंह को समन भेजा है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय उप-उच्चायुक्त को यह समन भारत की ओर से एलओसी पर युद्धविराम तोड़े जाने के आरोप में भेजा गया है। पाकिस्तान की ओर से इसकी निंदा भी की गई है। पाक का दावा है कि भारतीय सेना की ओर से जारी फायरिंग में उसके तीन नागरिकों की मौत हो गई है।

भारत करे मानवाधिकारों का सम्मान
डायरेक्टर जनरल (दक्षिण एशिया एवं सार्क) मोहम्मद फैसल की ओर से जेपी सिंह को समन भेजा गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि पाक, भारतीय सेना की ओर से इस फायरिंग की निंदा करता है। पाक की ओर से कहा गया है कि भारत की ओर से 10 और 12 जून को हुई फायरिंग में छिरीकोट और हॉट स्प्रिंग सेक्टर्स में तीन नागरिकों की मौत हो गई है। पाकिस्ताप के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत की ओर से जान-बूझकर उसके नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है और यह मानवता और अंतराष्ट्रीय मानवाधिकारों के खिलाफ है। डायरेक्टर जनरल फैसल ने भारत से अपील की है कि वह वर्ष 2003 के युद्धविराम समझौते का सम्मान करे। उसने मांग की है कि भारत इस नए युद्धविराम की जांच करें और अपनी सेनाओं से युद्धविराम का सम्मान करने को कहे।
पाकिस्तान ने तोड़ा आठ बार युद्धविराम
पाकिस्तान ने भारत पर जो आरोप लगाए हैं दरअसल वह खुद इन आरोपों का दोषी है। पाकिस्तान की ओर से लगातार युद्धविराम तोड़ा जा रहा है। सोमवार को पाकिस्तान की ओर से कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों के ऊपर गोलीबारी की। पाकिस्तानी सैनिकों ने ऑटोमैटिक हथियारों और मोर्टार से भारतीय चौकियों पर हमला किया। पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान ने दो जगहों पर केजी सेक्टर और नौशेरा में सीजफायर का उल्लंघन किया। फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि एक जून से पाकिस्तान ने अभी तक 9 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। पिछले 72 घंटों में ही पाक की तरफ से 6 बार फायरिंग हुई है।












Click it and Unblock the Notifications