पाकिस्तानी जनरल का आरोप, CPEC को तबाह करने के लिए भारत ने 50 करोड़ डॉलर में बनाया इंटेलीजेंस सेल
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (CPEC) तो तबाह करने के लिए 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से स्पेशल इंटेलीजेंस सेल बनाया है। इस्लामाबाद में एक कांफ्रेस को संबोधित करते हुए स्टाफ समिति के अध्यक्ष, जनरल जुबैर महमूद हयात ने भारत पर अस्थिरता और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।

पाकिस्तानी की सरकारी न्यूज एजेंसी एपीपी न्यूज के मुताबिक जनरल जुबैर महमूद हयात ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने पीओके में बन रहे चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर को तबाह करने के लिए 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत से स्पेशल इंटेलीजेंस यूनिट बनाया है। इसके इलावा जनरल हयात ने भारत पर बलूचिस्तान में भी आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
जनरल हयात ने कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे कश्मीर विवाद को हल निकालना इलाके की शांति के लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि आपको बता दें कि सीपीईसी सडक, रेल और उर्जा परियोजनाओं का एक नेटवर्क है। यह दक्षिणी पाकिस्तान को और ग्वादर बंदरगाह को चीन के अशांत उयगुर स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ता है। चूंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके से होकर गुजरता है, इसलिए भारत ने इस परियोजना पर आपत्ति जताई है।












Click it and Unblock the Notifications