अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया क्रेडिट, बोले- 'हमने रोका युद्ध, ये परमाणु संकट हो सकता था'
India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद से ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बयानबाजी कर रहे हैं। सीजफायर दोनों देशों के महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर की सीधी बातचीत के बाद हुआ लेकिन ट्रंप लगातार दोनों देशों के बीच तनाव कम करवाने का क्रेडिट ले रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर डाेनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बयान दिया है।
व्हाइट हाउस की तरफ से जारी वीडियो में ओवल ऑफिस से डोनाल्ड ट्रंप ने कहा "हमने भारत और पाकिस्तान को आपस में लड़ने से रोका! मेरा मानना है कि यह परमाणु आपदा में बदल सकता था। मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं को धन्यवाद देना चाहता और अपने लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

ट्रंप ने कहा, "हम बिजनेस की बात करते हैं, और हम कहते हैं कि हम उन लोगों के साथ बिजनेस नहीं कर सकते जो एक दूसरे पर गोली चला रहे हैं और संभावित रूप से परमाणु हथियारों का यूज कर रहे हैं।"
"हम दूसरे देशों को लड़ने से रोक रहे हैं"
ट्रंप ने किसी भी देश के नेता का नाम लिए कहा, "वे उन देशों के महान नेता हैं, और उन्होंने समझा और वे सहमत हुए, और यह सब बंद हो गया, और हम दूसरों को लड़ने से रोक रहे हैं। साथ ही, क्योंकि अंततः हम किसी से भी बेहतर तरीके से लड़ सकते हैं, हमारे पास दुनिया की सबसे महान सेना है। हमारे पास दुनिया के सबसे महान नेता हैं! Elon Musk का बड़ा फैसला, ट्रंप प्रशासन से खुद को किया अलग, कहीं ये तो नहीं नाराजगी की वजह?"
गौरतलब है कि, 7 मई को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद, दोनों देशों के सैन्य बलों ने 10 मई की शाम 5 बजे से हमले समाप्त करने और संघर्ष बंद करने के लिए एक समझौता किया गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य महानिदेशक (DGMO) स्तर पर सीधी चर्चा शुरू हुई। इसके बावजूद, ट्रम्प भारत-पाकिस्तान तनाव कम करने में अपनी भूमिका के बारे में बयान दे रहे हैं। सीजफायर से लेकर अब तक लगभग दस बार से भी अधिक बार दावा कर चुके है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जबकि इस दावे का भारत द्वारा लगातार खंडन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications