Elon Musk का बड़ा फैसला, ट्रंप प्रशासन से खुद को किया अलग, कहीं ये तो नहीं नाराजगी की वजह?

दुनिया के सबसे चर्चित अरबपति और टेक्नोलॉजी दिग्गज एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से अपनी भूमिका खत्म करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्चों में कटौती करने वाली डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी यानि DOGE में उनकी जिम्मेदारी अब समाप्त हो रही है।

एलन मस्क को 'स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई' (Special Government Employee) के तौर पर नियुक्त किया गया था, जिसकी तय सीमा एक साल में अधिकतम 130 दिनों तक की सेवा होती है। ट्रंप के कार्यकाल की शुरुआत 20 जनवरी से मानी गई थी और इसी के आधार पर मस्क का कार्यकाल मई के आखिर तक पहुंचते-पहुंचते पूरा हो गया।

Elon Musk with President Donald Trump

X पर ट्रंप को कहा धन्यवाद, एजेंसी को बताया 'लॉन्ग टर्म विजन'
मस्क ने एक्स (ट्विटर) पर ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि, 'जैसे-जैसे मेरी SGE के तौर पर नियत अवधि समाप्त हो रही है, मैं राष्ट्रपति ट्रंप को फिजूलखर्ची को कम करने के अवसर के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।उन्होंने ये भी लिखा कि उन्हें विश्वास है कि Doge एजेंसी समय के साथ और मजबूत होगी और यह सरकार के भीतर एक नई सोच का प्रतीक बनेगी।

व्हाइट हाउस सूत्रों ने दी पुष्टि, बुधवार से शुरू होगी 'ऑफबोर्डिंग'
न्यूज़ प्लेटफॉर्म Semafor को एक व्हाइट हाउस अधिकारी ने जानकारी दी कि मस्क की 'ऑफबोर्डिंग प्रक्रिया' बुधवार रात से शुरू हो जाएगी। यानि अब मस्क प्रशासनिक भूमिका में कोई हिस्सा नहीं लेंगे।

ट्रंप के बिल पर मस्क की नाराजगी बनी वजह?
मस्क की यह विदाई ऐसे समय में आई है जब उन्होंने हाल ही में ट्रंप के उस बहुचर्चित बिल की आलोचना की थी, जिसमें रक्षा बजट बढ़ाने के साथ-साथ ट्रिलियन डॉलर के टैक्स ब्रेक्स (tax breaks) शामिल हैं। उन्होंने इस बिल की खुलेआम निंदा की थी। सूत्रों के मुताबिक, यही वैचारिक टकराव उनकी अलगाव की अहम वजह हो सकता है।

क्या अब राजनीति से पूरी तरह बाहर होंगे मस्क?
हालांकि मस्क ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि वह आगे किसी सरकारी भूमिका में होंगे या नहीं, लेकिन उनका कहना है कि सरकार में फिजूलखर्ची को रोकने की सोच एक जीवनशैली बननी चाहिए- जिससे संकेत मिलता है कि वह भविष्य में फिर किसी रूप में जुड़ सकते हैं।

Doge क्या है?
Doge कोई आधिकारिक सरकारी विभाग नहीं है, क्योंकि किसी भी सरकारी विभाग को केवल अमेरिकी संसद (Congress) के कानून द्वारा ही स्थापित किया जा सकता है। इसके बजाय, इस सलाहकार संस्था को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर (कार्यकारी आदेश) के ज़रिए बनाया गया था।Doge का मिशन, उस आदेश के मुताबिक, आईटी सिस्टम को अपग्रेड करना है जिससे सरकारी कामकाज में तेजी और एफिशिएंसी (efficiency) लाई जा सके। इस संस्था को अपना काम जुलाई 2026 तक पूरा करना है।

मस्क के बाद DOGE की कमान कौन संभालेगा?
अब हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि एलन मस्क के बाद DOGE की कमान कौन संभालेगा? इस महीने की शुरुआत में, जब डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर एलन मस्क मीडिया से बात कर रहे थे, तो उन्होंने इशारा किया था कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि उनके बाद DOGE की अगुवाई कौन करेगा, तो मस्क ने कहा कि DOGE एक जीवनशैली है, जैसे बौद्ध धर्म। क्या बौद्ध धर्म के लिए बुद्ध की जरूरत थी? क्या बुद्ध के जाने के बाद बौद्ध धर्म और मजबूत नहीं हुआ?

टेस्ला के सीईओ ने कहा कि जैसे बुद्ध के बिना भी बौद्ध धर्म चलता रहा, वैसे ही DOGE भी उनके बिना चलता रहेगा। जब मस्क से पूछा गया कि क्या DOGE का संचालन बंद हो जाएगा, तो उन्होंने जवाब दिया कि, 'नहीं, मुझे लगता है कि यह और जोर पकड़ेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+