पाकिस्‍तान को सता रहा फिर से बालाकोट जैसे हमले का डर, एयरफोर्स बिजी एक्‍सरसाइज में

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान एयरफोर्स (पीएएफ) की एक वॉर एक्‍सरसाइज इस समय जारी है। इस एक्‍सरसाइज पर इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) करीब से नजर रखे हुए है। पाकिस्‍तान के एयरस्‍पेस में हो रही इस एक्‍सरसाइज के लिए नोटिस टू एयरमैन (नोटैम) जारी किया गया है। इस एक्‍सरसाइज में पीएएफ के कई जेट्स हिस्‍सा ले रहे हैं। पाकिस्‍तान मीडिया की तरफ से बताया गया है वॉरगेम एक्‍सरसाइज जेएफ-17, एफ-16 और मिराज3 जैसे फाइटर जेट्स शामिल हैं।

pakistan

Recommended Video

    Balakot part-2 ? पूरी रात खौफ में सोया Karachi, Twitter पर दिखा Pakistan का डर | वनइंडिया हिंदी

    कराची भेजे गए फाइटर जेट

    इस एक्‍सरसाइज को हाई मार्क नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि पाक, बालाकोट एयरस्‍ट्राइक जैसे हमलों से खुद को सुरक्षित करने और उन्‍हें रोकने के लिए इस एक्‍सरसाइज को पूरा किया जा रहा है। आपको बता दें कि फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद आईएएफ ने बालाकोट एयरस्‍ट्राइक को अंजाम दिया था। इसमें आईएएफ ने पाकिस्‍तान के खैबर-पख्‍तूनख्‍वां में जैश-ए-मोहम्‍मद के अड्डों को निशाना बनाया था। पीएएफ की तरफ से हाई मार्क में कराची शहर में मंगलवार को फाइटर जेट्स को भेजा गया था। आपको बता दें कि मई माह में जम्‍मू कश्‍मीर के हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में कर्नल समेत पांच सैनिक शहीद हो गए थे। पाक को उसके बाद से ही भारत की तरफ से कार्रवाई का डर सता रहा है। कहा जा रहा है कि पाक इस एक्‍सरसाइज के जरिए भारत को बड़ा संदेश देना चाहता है। इससे अलग लद्दाख में लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर भारतीय सैनिकों के साथ तनातनी के बीच चीन ने भी हाल ही में एक बड़ा युद्धाभ्यास किया है। इसमें उसने चीनी सैनिकों को ऊंचे युद्ध क्षेत्र में जल्द से जल्द पहुंचाने का अभ्यास किया। चीन ने कुछ ही घंटों में सैनिकों को साजो-सामान के साथ एक से दूसरे जगह भेजा गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+