पाक सियासी संकट के बीच पीएम इमरान खान ने फिर अलापा कश्‍मीर राग, जानें क्‍या कहा

नई दिल्‍ली, 31मार्च। पाकिस्‍तान में चल रहे सियासी संकट के बीच गुरुवार को सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पाकिस्‍तान प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से हटाने के लिए बने विपक्षी गठबंधन हावी होता जा रहा है। जब इमरान खान की सरकार लगभग गिरने ही वाली है इस सबके बीच भी इमरान खान ने फिर से कश्‍मीर राग अलापना नहीं भूले ।

imran khan

बता दें इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सहयोगी दलों ने उनका साथ छोड़ दिया है जिसके बाद इमरान खान ने गुरुवार को देश के नाम संबोधन दिया और कहा वो किसी भी हाल में इस्‍तीफ नहीं देंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान ने अपने इस संबोधन में कहा 'मेरे पास सब कुछ था। आज भी मुझे किसी चीज की जरूरत नहीं है। मैं पाक की उस पहली जनरेशन था जो आजाद पाकिस्तान में पैदा हुआ। ये चीज हमेशा अहसास दिलाती थी कि आप आजाद मुल्क में पैदा हुए हैं।

370 हटने से पहले मैंने कभी भी भारत के खिलाफ कुछ नहीं बोला

इमरान ने कहा हमारी विदेश नीति किसी भी मुल्‍क के खिलाफ नहीं है। मैंने सत्‍ता में आने के बाद पहली बार भारत के खिलाफ तब बोला जब भारत ने कश्‍मीर में इंटरनेशनल कानून को 5 अगस्‍त 2019 को तोड़ा था। कश्‍मीर को लेकर भारत से हमारे मतभेद हैं। 370 हटने से पहले मैंने कभी भी भारत के खिलाफ कुछ नहीं बोला। उन्‍होंने कहा जब कश्‍मीर से 370 हटाया गया तो मैंने हिंदुस्तान से बात की पूरी कोशिश की।मैंने सत्‍ता संभालते ही ऐसी विदेश नीति बनाई जो पाक के लोगों के लिए हो। उन्‍होंने कहा हमारे मुल्‍क के लोगों का ये मकसद नहीं है कि हम किसी से भी दुश्‍मनी कर लें।

नवााज शरीफ पर लगाया ये गंभीर आरोप

इमरान खान ने ये भी आरोप लगाया कि पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ छिप-छिपकर नेपाल में भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से मिलते थे। इमरान खान ने एक भारतीय पत्रकार द्वारा लिखी गई किताब का जिक्र करते हुए कहा किअमेरिका को मुझसे तकलीफ है दूसरे दलों के नेताओं से नहीं है।

इमरान खान ने कहा अमेरिका मेरे खिलाफ ये साजिश रची है

पाक पीमए इमरान खान ने कहा हमें अमेरिका ने मेसेज भेजा। एक आजाद मुल्क को जिस तरह का मेसेज आया, ये हमारी कौम के खिलाफ संदेश आया। उसमें था कि हम पाक को माफ कर देंगे, अगर इमरान खान चला जाता है। नहीं तो पाक को मुश्किल वक्त का सामना करना पड़ेगा। अगर इमरान खान पीएम रहते हैं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। उन्‍होंने कहा क्या ये हमारी हैसियत है। उन्‍होंने कहा अमेरिका मेरे रूस जाने से नाराज हो गया है। मेरे पाक पीएम पद से हटते ही उसका गुस्‍सा खत्‍म हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+