पाकिस्तान से आई आवाज, हैलो मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं

नयी दिल्ली। 1993 मुंबई हमलों का मास्टमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छिपा हुआ है। अब तक पाकिस्तान इन बातों से इंकार करता रहा, लेकिन अब इस बात का खुलासा हो चुका है कि दाऊद पाकिस्तान में ही छुपा है। पाक में रह रहा दाऊद वहां रीयल स्टेट का बिजनेस चला रहा है। दाऊद खुद को प्रधानमंत्री के बराबर ताकतवर मानता है।

dawood ibrahim

ये दावा किया है न्यूज मोबाईल डॉट इन ने। न्यूज मोबाईल ने दाऊद का ताजा टेप जारी किया है। उसने दावा किया है कि वह पाकिस्तान के कराची शहर में रह रहा है और खुद को पाकिस्तान के पीएम के बराबर बता रहा है। वह खुद को ही अदालत, वकील, जज सब मानता है। वो न सिर्फ खुद को पीएम के बराबर मानता है बल्कि इसी अंदाज में वो अपने दुश्मनों को धमकी भी देता है। इस ऑडियो टेप में दाऊद कह रहा है कि हां मैं कराची में ही हूं। ये टेप कुछ दिन पहले का है। जिसमें वो कह रहा है कि मेरे लोग मेरी आंखें और कान हैं। इसलिए मुझे बैठे-बैठे दुनिया की खबर मिल जाती है।

आपको जानकार हैरानी होगी कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई की निगरानी में दाऊद इब्राहिम कराची के क्लिफटन इलाके के व्हाइट हाउस नाम की बिल्डिंग में आराम से रहता है। इस टेप में डॉन दाऊद ने पहली बार फोन पर ये कबूल किया कि वो कराची के घर में बैठकर ही दुनिया भर की डील करता आया है।

गौरतलब है कि दाऊद को भारत सरकार बीते दो दशक से ढूंढ रही है। 1993 के धमाकों का मास्टमाइंड सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देता रहा है। फिलहाल वो पाकिस्तान में छुपा हुआ है। पाकिस्तान में भी दाऊद की बेशुमार बेनाम संपत्ति है और इनमें से ज्यादातर संपत्ति उसने अपने तरीके से हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+