'इनकी मोहब्बत खत्म ही नहीं हो रही', पावरी गर्ल के बाद अब पाकिस्तान के इश्कबाज शौहर का वीडियो वायरल
इस्लामाबाद, 09 अक्टूबर: शादी के बाद अक्सर कपल अपनी लाइफ, फैमिली और बच्चों में इतने बिजी हो जाते हैं कि एक दूसरे की बातों का ख्याल रखना भूल जाते हैं, जिससे कई बार आगे चलकर रिश्तों में दरार देखी जा सकती हैं। लेकिन पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आई है, जो इस रिश्ते की बुनियाद को मजबूर करतीं हुई दिखाई दे रही है। या यूं कहे कि वीडियो में शादी के बाद वाले प्यार को बयां किया जा रहा है, लेकिन इस वीडियो में ट्विस्ट तब आया, जब पत्नी ने अपना 'पत्नी' वाली रूप दिखाया। आखिर क्या है इस वीडियो में खास जानिए...

पाकिस्तान के इश्कबाज शौहर
दरअसल, पावरी गर्ल के बाद अब पाकिस्तान के इश्कबाज शौहर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शौहर का अपनी बेगम से इश्क फरमाते हुए का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर बिलाल खान ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है, बिलाल ने इस वीडियो को 23 सितंबर को साझा किया था, जो अब पाकिस्तान से चलकर भारत तक पहुंच चुका है। और लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

जब पति ने यूं दिया गुलाब
इस वीडियो को खुद बिलाल खान से शूट किया है, जिसमें वो थोड़े रोमांटिक नजर आ रहे हैं और घर के सामान के साथ अपनी पत्नी के लिए गुलाब भी लाए थे, वीडियो में देखा जा सकता है कि घर का दरवाजा खोलते हुए उनकी पत्नी दुआ सिद्दीकी कार के पास आती हैं और जैसे ही विंडो के पास पहुंचती हैं बिलाल उनको गुलाब का फूल देने लगते हैं।

इनकी मोहब्बत खत्म नहीं हो पा रही है...
जैसे ही वो अपनी बेगम को देने के लिए गुलाब आगे बढ़ाते हैं एक बार तो उनकी वाइफ शरमा जाती है और आंखों को हाथ से दबा देती हैं, लेकिन फिर मुस्कुराते हुए कहती है कि यहां चूल्हे पर कीमा चढ़ा हुआ है और इनकी मोहब्बत खत्म नहीं हो पा रही है, चलो..केले दो उठाकर!

शादी के बाद की जिंदगी!
लाहौर के रहने वाले बिलाल खान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा भारी डिमांड पर पोस्ट कर रहा हूं। शादी के बाद की जिंदगी, लव यू सो मच वाइफी! इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। 900 के करीब लोगों ने कमेंट किए हैं। इतनी ही नहीं पत्नियां भरभरकर अपने पति देव को यह वीडियो शेयर भी कर रही हैं।

ये मोहब्बत कभी खत्म ना हो...
वहीं इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी प्यार भरे रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अल्लाह! ना करें ये मोहब्बत कभी खत्म हो। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद तुरंत इसे मैंने अपनी पति को शेयर किया। इसी के साथ सैकड़ों लोगों ने इस कपल पर अपना प्यार बरसाया। आप भी देखिए इस वीडियो को...(खबर के अंत में)

पावरी गर्ल ने भी हुईं थी काफी पॉपुलर
आपको याद होगा कि इससे पहले पाकिस्तान की 19 साल की लड़की दानानीर मोबीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसी साल फरवरी में वायरल हुए वीडियो में लड़की अपने दोस्तों के साथ दिखाई देती हैं, और बोलती है कि 'हमारी पावरी हो रही है'। ये वीडियो का सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। लड़की रातों-रात सुर्खियों में आ गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications