ईयू सदस्य ने बताया क्यों पाक के लिए नरम है पीएम मोदी का रुख
लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए एक कड़ा रुख रखते थे, उनके रुख में पिछले एक वर्ष में काफी बदलाव आया है। भारत में हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है लेकिन यूरोपियन यूनियन, ईयू के एक सदस्य को इसमें भी राजनीति नजर आ रही है।

र्इयू के सदस्य अफजल खान की मानें तो पाक के लिए अगर पीएम मोदी का रुख बदला है तो उसकी वजह है भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता दिलाना और इसके लिए ही वह कोशिश कर रहे हैं। पाक के न्यूजपेपर 'डॉन' की वेबसाइट पर आई एक रिपोर्ट में इस बात का हवाला दिया गया है।
ईयू की सुरक्षा एवं रक्षा समिति के उपाध्यक्ष अफजल ने कहा है कि भारत जब तक मानवाधिकार और कश्मीर जैसे मुद्दों का हल सुनिश्चित नहीं कर लेता, तब तक ऐसे प्रयासों का कोई फायदा नहीं होगा।
उनके मुताबिक इंटरनेशनल कम्यूनिटी आधारभूत मानवाधिकारों की काफी चिंता करती है। लेकिन वहीं उन्होंने सवाल भी उठाया है कि एक ऐसा देश यूएनसीएस का स्थायी सदस्य कैसे बन सकता है, जिसने कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव को लागू न किया हो।
उन्होंने भारत को नसीहत देते हुए कहा है कि भारत को अगर अपना सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का दावा बरकरार रखना है तो फिर उसे यूएन प्रस्ताव का सम्मान करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications