श्रीनगर से 126 किमी दूर रैली में भारत पर आतंकी हमलों की धमकी देता सईद
इस्लामाबाद। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद के अभी तक पीओके में आने और वहां 'धर्मार्थ' कार्यों को अंजाम देने की खबरें आती थीं। अब इस आतंकी ने पीओके में रैली कर भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है।

हाफिज सईद ने पिछले दिनों पीओके के मुजफ्फराबाद में एक रैली की। इस रैली में उसने भारत पर पठानकोट जैसे और आतंकी हमलों की धमकी दी है। आपको बता दें कि श्रीनगर से मुजफ्फराबाद की दूरी सिर्फ 126 किमी है।
8,000 करोड़ से इंडियन एयरफोर्स का सिक्योरिटी मेकअोवर
क्या कहा सईद ने
पीओके में एक रैली के दौरान सईद ने कहा कि आठ लाख से ज्यादा फौजी कश्मीर में जनसंहार को अंजाम दे रहे हैं। कश्मीर की आजादी उसकी जिंदगी का अकेला मकसद है। सईद ने इस दौरान सैयद सलाहुद्दीन की बातों का भी समर्थन किया है।
पीएम मोदी समझे कश्मीरियों के मन की बात
सईद ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर लोगों के मन की चाहत समझने की कोशिश करें। सईद के मुताबिक यह एक स्वाभाविक है कि कोई चीज बहुत दबाई जाती है तो कई दिशाओं में उसका जवाब मिलता है।
पीएम शरीफ से घाटी में आतंकवाद को बंद करने की अपील
सईद ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर उनकी नीति कश्मीरियों को सेना की ताकत से दबा देने की है तो मामला श्रीनगर पर नहीं रुकेगा। पठानकोट और उससे आगे भी पहुंचेगा।
कश्मीर बनेगा भारत के लिए खतरा
सईद ने दोहराया कि कश्मीर में जो चल रहा है उसे सुलझाया नहीं गया तो यह भारत के लिए बहुत बड़ा खतरा बन जाएगा। इस बात को समझकर ही कदम उठाने की जरूरत है।
हाफिज सईद ने अपने भाषण कहा कि अल्लाह के नाम पर मेरी गुजारिश है कि सब इकट्ठा हो जाओ। अल्लाह तुम्हारे सारे गुनाह माफ कर देगा। सईद ने यह भी कहा कि कश्मीरियों को उनका हक दिलाने की कोशिश अल्लाह की मर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications