हाफिज सईद का दामाद हाफिज वालिद लश्‍कर का नया चीफ!

लाहौर। लश्‍कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के बाद एक और हाफिज भारत का सिरदर्द बन सकता है और यह कोई और नहीं बल्कि हाफिज सईद का ही दामाद है। हाफिज खालिद वालिद, एक ऐसा जो पहले भी कई बार खबरों में आ
चुका है, एक बार फिर से सुर्खिंया बटोर रहा है।

hafiz-saeed-son-in-law-lashkar

कश्‍मीर विद्रोह का मास्‍टरमाइंड

कश्‍मीर के पंपोर और उधमपुर में हुए आतंकी हमले और अब घाटी में जारी विद्रोह, इन तीनों ही घटनाओं में इसे ही मास्‍टरमाइंड माना गया है।

पिछले दिनों जिंदा पकड़े गए आतंकी बहादुरी अली से जब एनआईए ने पूछताछ की तो उसने बताया कि आतंकियों का प्‍लान कश्‍मीर घाटी में घुसपैठ करने का है।

घाटी में प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल होकर सुरक्षाबलों पर पत्‍थर और ग्रेनेड फेंकने की भी साजिश की गई है। इस पूरी साजिश का मास्‍टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि वालिद ही था।

इंटेलीजेंस ब्‍यूरो (आईबी) की ओर से भी इस बात के बारे में कहा जा चुका है हाफिज सईद ने हाफिज खालीद वालिद को लश्‍कर के नए मुखिया के लिए तैयार किया है।

कौन है हाफिज खालिद वालिद

  • हाफिज सईद की दो बेटियां और एक बेटे के साथ उसका दामाद हाफिज खालिद वालिद लश्‍कर का हिस्‍सा है।
  • वालिद वर्ष 2003 से लश्‍कर के साथ जुड़ा है लेकिन उसकी सक्रियता इन दिनों ही बढ़ी है।
  • वर्ष 2015 तक उसके बारे में कोई नहीं जानता था, आज कश्‍मीर में हर आतंकी हमले का मास्‍टरमाइंड वही है।
  • कश्‍मीर के मौजूदा हालात इशारा करते हैं कि वह लश्‍कर की कमान संभालने के लिए रेडी है।
  • वालिद 42 वर्ष का है और पाक की पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुका है।
  • वालिद के बारे में दावा किया जाता है कि वह जमात-उद-दावा (जेयूडी) का हिस्‍सा है।
  • कहा जाता है कि वह जेयूडी का चीफ कोऑर्डिनेटर है।
  • अमेरिका की ओर से जारी आतंकियों की लिस्‍ट में वालिद का नाम दर्ज है।
  • लश्‍कर ने वर्ष 2003 में उसे संस्‍था की सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी का सदस्‍य बनाया था।
  • वर्ष 2006 में उसे लश्‍कर के पॉलिटिकल ब्‍यूरो में जगह मिली।
  • डॉजियर के मुताबिक उसने अपने भाई अबु हंजाला की वजह से लश्‍कर ज्‍वॉइन किया।
  • हंजाला वर्ष 1990 में जम्‍मू कश्‍मीर की बडगाम जिले में एनकांउटर में मारा गया था।
  • उस समय से ही वह भारत के खिलाफ नफरत की भावना को पाले हुए है।

कश्‍मीर को पाक में मिलाने का सपना

वालिद को लश्‍कर के चीफ कमांडर जकी-उर-रहमान के रिप्‍लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है। मुंबई पर हुए आतंकी हमले 26/11 के बाद लखवी को हिरासत में लिया गया।

हाफिज खालिद वाालिद भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों की साजिश रचने और उन्‍हें अपने अंजाम तक पहुंचाने की कोशिशों में लगा हुआ है।

बहादुर अली ने भी यह बात कुबूल की थी वालिद की देखरेख में ही वह एक हमले की साजिश रच रहा था। वालिद मानता है कि वह जल्‍द ही कश्‍मीर को पाकिस्‍तान का हिस्‍सा बना सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+