आतंकी हाफिज सईद ने सरकार को दी भारत से संबंध तोड़ने की सलाह
लाहौर। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद ने रविवार को पाकिस्तान सरकार से मांग की कि हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भारत के साथ विदेशी और व्यापारिक संबंधों पर तुरंत रोक लगा दे।

भारत से आने वाले आलू-प्याज पर लगे रोक
हाफिज ने यहां चाउबुर्जी स्थित जमात-उद-दावा के हेडक्वार्टर पर हुई मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि हमें भारत के साथ आलू और प्याज का व्यापार नहीं चाहिए।
सईद ने कहा कि पाकिस्तान को भारत से अपने उच्चायुक्त वापस बुला लेने चाहिए और भारत के उच्चायुक्त को इस्लामाबाद से निकाल देना चाहिए। हाफिज ने दावा किया कि पाकिस्तान कश्मीरियों का समर्थक है और यह भाव कश्मीरियों को बढ़ावा देगा।
हिंदी फिल्मों पर भी लगाई जाए रोक
आपको बता दें कि सईद के सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डालर का इनाम रखा है। सईद ने सरकार से कहा कि पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर तुरंत बैन लगा दिया जाना चाहिए क्योंकि कश्मीर में व्यक्तियों के मारे जाने
से पाकिस्तान के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।
लगा हुआ है घाटी में कर्फ्यू
गौरतलब है कि घाटी में कर्फ्यू लगा हुआ है और कुछ हिस्सों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पिछले सप्ताह से शुरू हुई हिंसा में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 3100 से अधिक घायल हुए हैं।
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से हुई हिंसा में अब तक मारे गये लोगो की संख्या बढकर 41 हो गई जबकि 1500 सुरक्षाकर्मियों सहित 3140 लोग घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications