पाकिस्‍तान ने 'दोस्‍त' के नाम पर खेला एक गंदा खेल, चीन ने ही किया बेनकाब

बीजिंग। पाकिस्‍तान के चैनल दुनिया न्‍यूज ने चीनी सेना की ओर से 158 भारतीय सैनिकों के मारे जाने की रिपोर्ट को टेलीकॉस्‍ट किया था। अब चीन के मीडिया ने इस रिपोर्ट को झूठा और आधारहीन करार दिया है। चीन की मीडिया की ओर से कहा गया है कि इस तरह की जो भी रिपोर्ट आई है वह पूरी तरह से झूठी है और उसका कोई आधार नहीं है।

पाकिस्‍तान ने चीन के नाम पर खेला एक गंदा खेल, चीन ने ही किया बेनकाब

Recommended Video

    India China Face off: Chinese media says China does not fear from war

    चीन ने किया इनकार

    पीपुल्‍स डेली में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में चीनी दूतावास ने इस रिपोर्ट पर संज्ञान लिया था। इसके बाद उन्‍होंने इसकी प्रमाणिकता को झूठा करार दे दिया। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि कुछ पाकिस्‍तानी मीडिया आउटलेट्स इस बात का दावा भी कर रहे हैं यह खबर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आने वाली अप्रमाणिक जानकारी पर आधारित थी। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भी एक रिपोर्ट को पब्लिश पाकिस्‍तान मीडिया में आई रिपोर्ट को झूठा बताया है। दुनिया न्‍यूज ने एक खबर चलाई थी जिसमें इसने दावा किया था कि सिक्किम में चीनी सेना के एक रॉकेट हमले में 158 भारतीय सैनिक मारे गए हैं।

    तनाव के बीच आई पाकिस्‍तान की रिपोर्ट

    इस न्‍यूज रिपोर्ट को भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बाद पाकिस्‍तान की मीडिया ने जारी किया था। इसके बाद भारत ने भी इस खबर को झूठा करार दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता गोपाल बागले ने इस पर कहा कि इस तरह की रिपोर्ट्स पूरी तरह से आधारहीन, द्वेष से भी और शरारत पूर्ण हैं। किसी भी जिम्‍मेदार मीडिया की ओर से इस तरह की रिपोर्ट्स पर कोइ संज्ञान नहीं लिया गया है। चीनी मीडिया ने की ओर से कहा गया था कि सिक्किम बॉर्डर पर चीनी सेना की हमलें में कई सैनिक घायल हैं। दुनिया न्‍यूज ने एक दो मिनट के वीडियो के साथ टेलीकास्‍ट भी किया। इस वीडियो फुटेज पर चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) का हवाला दिया गया था। इस वीडियो फुटेज में कुछ चीनी सैनिकों को एक भारतीय पोस्‍ट पर रॉकेट लॉन्‍चर्स, मशीन गन और मोर्टार से हमला करते हुए दिखाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+