पाकिस्‍तान की यूनि‍वर्सिटी में अगर साथ दिखे लड़का और लड़की.....

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की स्‍वाट यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्‍टर हजरत बिलाल ने एक बड़ा अजीबो-गरीबों फरमान जारी किया था। हजरत बिलाल ने आदेश जारी किया था कि अगर यूनिवर्सिटी में कोई भी लड़का या लड़की साथ नजर आए तो
फिर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

swat-university

उन्‍होंने कहा था कि लड़का या लड़की एक साथ बैठ नहीं सकते और न ही बात कर सकते हैं। अब हजरत बिलाल को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जहान बख्त ने शनिवार को उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया है। हजरत बिलाल ने साथ देखे जाने पर लड़का और लड़की पर पांच हजार रुपए तक का जुर्माना लगाने का आदेश दिया था।

कश्मीर का सपना देखने वाली पाक सेना लड़ रही एक छोटू गैंग से

यूनिवर्सिटी एडमिनिस्‍ट्रेशन की तरफ से नोटिस लगाकर ये कहा गया है कि इस यूनिवर्सिटी में किसी भी लड़का और लड़की को कैंपस के अंदर या बाहर साथ बैठने और चलने की इजाजत नहीं है।

अगर कोई लड़का या लड़की साथ में चलते हुए या फिर बैठे हुए पाए गए तो उनके खिलाफ 50 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

नोटिस में आगे कहा गया है कि उसके बाद उन छात्रों के माता-पिता के साथ इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर इस बारे में उन्हें बताया जाएगा।

बाद में यूनिवर्सिटी की ओर से साफ किया है कि चीफ प्रॉक्टर द्वारा दिया गया आदेश अमल में नहीं लाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+