जनरल बाजवा ने संभाला पाक सेना के 16वें प्रमुख का जिम्मा
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने दी लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा को अगले सेना प्रमुख की जिम्मेदारी। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से नियुक्त किए गए छठें आर्मी चीफ।
रावलपिंडी। पाकिस्तान के 16वें सेना प्रमुख के तौर पर जनरल कमर जावेद बावजा ने मंगलवार को अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने रावलपिंडी में आर्मी हेडक्वार्टर के पास ही स्थित हॉकी स्टेडियम में हुए एक कार्यक्रम में उन्हें बैटन सौंपी।

पूर्व आर्मी चीफ कियानी भी मौजूद
जनरल बाजवा पाक सेना के छठवें ऐसे प्रमुख हैं जिनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने की है। बाजवा से पहले उन्होंने वर्ष 1991 में जनरल आसिफ नवाज जंजुआ, 1993 में जनरल वाहीद काकर, 1998 में जनरल परवेज मुशर्रफ और 2013 में जनरल राहील शरीफ की नियुक्ति की थी।
रावलपिंडी में जो कार्यक्राम हुआ पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और पाक सेना के पूर्व मुखिया अशफाक परवेज कियानी मौजूद थे।
सबसे पॉपुलर जनरल रहे राहील शरीफ
जाने से पहले जनरल राहील शरीफ ने कहा कि पाक में मौजूद सभी संस्थानों को साथ मिलकर काम करना होगा ताकि बाहरी खतरों से निपटा जा सके।
जनरल राहील शरीफ ने खतरों से निबटने के लिए एक योजना बनाने की बात भी कही। आपको बता दें कि जनरल शरीफ पाक सेना के सबसे पॉपुलर आर्मी चीफ रहे हैं।
बाजवा चरमपंथ को मानते हैं बड़ा खतरा
लेफ्टिनेंट जनरल बाजवा रावलपिंडी स्थित आर्मी हेडक्वार्टर की ट्रेनिंग विंग में इंस्पेक्टर जनरल के तौर पर तैनात रहे हैं। यह वही पद है जिसकी जिम्मेदारी जनरल राहील शरीफ पर सेना प्रमुख बनने से पहले थी।
लेफ्टिनेंट जनरल बाजवा चरमपंथ को भारत से भी बड़ा खतरा करार दे चुके हैं। बाजवा पाक आर्मी के तीसरे ऐसे मुखिया हैं जो बलूच रेजीमेंट की इंफ्रेंट्री रेजीमेंट से ताल्लुक रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications