पाक पीएम ने कमर जावेद बाजवा को बनाया अगला सेना प्रमुख
लेफ्टिनेंट जनरल जावेद बजावा बने पाकिस्तान सेना के अगले मुखिया। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने की नियुक्ति।
इस्लामाबाद। लेफ्टिनेंट जनरल जावेद बजावा को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाकिस्तान सेना का अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है।

उनके नाम का ऐलान काफी चौंकाने वाला है क्योंकि बाजवा से अलग लेफ्टिनेंट जनरल इश्हाक नदीम अहमद के नाम की चर्चाएं काफी तेज थी।
लेफ्टिनेंट जनरल बाजवा पाक सेना के ट्रेनिंग विंग के मुखिया हैं। उनका नाम अगले सेना प्रमुख की लिस्ट में सबसे आखिरी में था।
बाजवा X-कॉर्प्स के कमांडर रह चुके हैं। यह कॉर्प्स ही एलओसी पर तैनात रहती है और इसके आसपास के इलाकों की जिम्मेदारी इसी कॉर्प्स पर है।
बाजवा पाक सेना के 16वें मुखिया होंगे और जनरल राहील शरीफ का स्थान लेंगे। हालांकि उनके नाम का ऐलान तीन दिन पहले ही हो गया है।
जनरल शरीफ 29 नवंबर को रिटायर होने वाले थे और इसके बाद ही अगले सेना प्रमुख के नाम का ऐलान होना था। लेकिन समय से पहले हुए इस ऐलान ने सबको हैरान कर दिया है।
प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल जुबैर हयात को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications